Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अखिलेश यादव का नया सियासी दांव, नरेश उत्तम को फिर बनाया यूपी प्रदेश अध्यक्ष

अखिलेश यादव का नया सियासी दांव, नरेश उत्तम को फिर बनाया यूपी प्रदेश अध्यक्ष

अखिलेश यादव का नया सियासी दांव

लखनऊ- उतर-प्रदेश में समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लग गई है और उससे पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव भी हैं.इसी के चलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के लिए नया यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है. नरेश उत्तम पटेल को पार्टी ने एक बार फिर अपना अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है. सपा ने  इसका ऐलान बुधवार को राजधानी लखनऊ के  रमाबाई अंबेडकर मैदान में चल रहे पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के बीच की .

रामगोपाल यादव ने की घोषणा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने संबोधन के दौरान यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  के नाम की घोषणा की. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर मौैजूद रहे. सम्मेलन के बाद रामगोपाल ने बताया कि 4 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मुझे निर्वाचन का अधिकारी बनाया था. यूपी के लिए दो सेटों में केवल एक ही नाम आया नरेश उत्तम का. इसलिए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

राष्ट्रगान से हुई सपा सम्मेलन की शुरुआत

लखनऊ के  रमाबाई अंबेडकर मैदान में बुधवार को हुई सपा सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इस दौरान सपा कार्यकार्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया. सपा कार्यलय से लेकर अंबेडकर मैदान तक समाजवादी पार्टी के बैनर, पोस्टर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कटआउट लगाए गए थे. सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश से करीब 15 हजार से अधिक छोटे-बड़े नेता और पार्टी कायर्कता पहुंचे. सम्मेलन के अगले दिन यानि गुरुवार को सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है. बताया जा रहा है कि इस अधिवेशन में अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे. इस चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है जिसमें कोई भी प्रश्नन चिन्ह नहीं है कि, अखिलेश यादव ही पार्टी का नेतृत्व करेंगें. 29 सिंतबर के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर सपा कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं.

नाराज़ आज़म रहे सम्मेलन से नदारद

सपा के राष्ट्र्र्रीय सम्मेलन में पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां शामिल नहीं हुए. उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है जिसकी वजह से वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. सूत्रों के अनुसार वो गुरुवार को होने जा रहे सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन भी नहीं पहुंच पाएंगे.  हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में आजम खां के बेटे अब्दुल्ला सम्मेलन में मौजूद रहें.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital