Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Eye Flu: दिल्ली-NCR में आई फ्लू का भयंकर प्रकोप, रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं AIIMS,जानें इसके लक्षण

AIIMS के डॉक्टर जेएस तितियाल ने कहा कि वर्तमान में फैल रहा आई फ्लू ज्यादा खतरनाक किस्म का नहीं है. इसके फैलने की दर काफी तेज है.

Eye Flu

Eye Flu

Edited by Nitish Pandey

Eye Flu: बारिश के मौसम में तरह-तरह की बीमारियां पनपती हैं. कभी चिकन गुनिया तो कभी डेंगू. लेकिन इस साल दिल्ली एनसीआर के लोग आई फ्लू से परेशान हैं. रोजाना सैकड़ों मरीज AIIMS पहुंच रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ के बाद आई फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है. बाढ़ का पानी कम होने के बाद यमुना नदी के किनारे स्थित इलाकों से गुलाबी आंख के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अस्पताल आई फ्लू के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए “अलर्ट पर” हैं. बताया गया है कि इससे सबसे ज्यादा युवा आबादी प्रभावित है.

जानें कितना खतरनाक है आई फ्लू

AIIMS के डॉक्टर जेएस तितियाल ने कहा कि वर्तमान में फैल रहा आई फ्लू ज्यादा खतरनाक किस्म का नहीं है. इसके फैलने की दर काफी तेज है. मौसम भी इसका एक कारण हो सकता है. हमारे संस्थान में हर रोज 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. दिल्ली के हर इलाके से लोग आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सभी मरीजों का हर संभव इलाज किया जा रहा है.

आई फ्लू के लक्षण

आई फ्लू होने के कई लक्षण हैं. इसमें सबसे प्रमुख है लाल आंखें. इसके अलावा भी कई लक्षण हैं, जैसे अत्यधिक आंसू आना, खुजली होना और स्राव जो या तो पानी जैसा या गाढ़ा और पीला हो सकता है. कुछ मामलों में, यह फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है जैसे नाक बहना, गले में खराश और सामान्य बेचैनी.आई फ्लू का सबसे आम कारण वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण है. यह एक दूसरे से भी फैलता है. अगर किसी आई फ्लू वाले व्यक्ति के संपर्क में आप आएंगे तो आपको भी आई फ्लू होने का खतरा बढ़ जाता है.

आई फ्लू का उपचार

  • गुलाब के जल से आंख को धोने से आंखों का इन्फेक्शन कम हो जाता है.
  • हलके गर्म पानी के इस्तेमाल से आंख को धोने से आंखों के ऊपर जमने वाले गंदगी हट जाती है.
  • 3 से 4 आंवले के फल के गूददे को पिस कर उसका रस निकाल लें और आंखों में लगाएं. इससे भी राहत मिलती है.
  • शहद और पानी का उपयोग करें.
  • पालक और गाजर का रस निकाल कर पीएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital