Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“अब राहुल की शादी कराइए”, महिला किसान के सवाल पर मां सोनिया ने दिया यह मजेदार जवाब, कांग्रेस ने शेयर किया Video

कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सोनीपत में महिला किसानों के साथ धान की रोपनी की थी तब उन्होंने उन किसानों को दिल्ली अपने घर आमंत्रित किया था. उसके बाद हाल ही में महिला किसानों की टोली सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंची थी.

Rahul Gandhi Marriage:सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खाना खातीं महिला किसान(तस्वीर- वीडियो ग्रैब, कांग्रेस ट्विटर हैंडल)

Rahul Gandhi Marriage:सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खाना खातीं महिला किसान(तस्वीर- वीडियो ग्रैब, कांग्रेस ट्विटर हैंडल)

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी की शादी को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आईं हैं. पिछले महीने पटना में विपक्ष की बैठक में लालू यादव ने राहुल गांधी को अब शादी कर लेने की बात कही थी. वहीं, एक बार फिर से कांग्रेस नेता की शादी को लेकर चर्चा हो रही है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सोनीपत में महिला किसानों के साथ धान की रोपनी की थी तब उन्होंने उन किसानों को दिल्ली अपने घर आमंत्रित किया था. उसके बाद हाल ही में महिला किसानों की टोली सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंची थी. यहीं पर राहुल की शादी की बात भी सामने आई.

Rahul Gandhi Marriage: आप लड़की ढूढ़ो ना- सोनिया गांधी

राहुल के निमंत्रण पर दिल्ली उनके आवास पर पहुंची महिला किसानों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान महिला किसानों का गांधी परिवार ने शानदार मेहमानवाजी भी किया. उनको खाना खिलाया, साथ बैठकर बातचीत किया यहां तक कि राहुल गांधी ने कुछ किसानों के साथ डांस भी किया. वहीं, इस बीच महिला किसानों की राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी से भी बातचीत हुई. तभी पास में बैठी एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा कि अब राहुल की शादी कराइए.
महिला किसान के इतना कहते ही सोनिया गांधी ने फटाक से कहा कि आप लड़की ढूढ़ो ना. मां सोनिया के इतना कहते ही पास में बैठी सारी महिलाएं जोर से हंसने लगीं. वहीं, इस पर राहुल गांधी ने भी जवाब दिया और कहा कि शादी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- अब हॉस्टल रेंट पर भी देना होगा 12 फीसदी GST, अथॉरिटी ने लिया फैसला, जानें क्या कहता है नियम

मां ने सारा खाना बनाना सीखा है- प्रियंका गांधी

महिला किसानों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी से भी बातचीत की. इस दौरान एक महिला किसान ने प्रियंका से पूछा कि सोनिया जी बचपन में आपलोगों के लिए क्या खाना बनाती थी? इस पर प्रियंका गांधी ने बताया कि कश्मीरी ब्राह्मणों में प्याज और लहसुन नहीं डालते हैं. इसको कसून कहते हैं. दही को सरसो के तेल में डालकर उसे गरम किया जाता है और सारा मसाला उसी में डाला जाता है. प्रियंका ने आगे कहा कि मां(सोनिया गांधी) ने सारा खाना बनाना सीखा है.

महिला किसानों के साथ भोज के वीडियो को कांग्रेस ने किया ट्वीट

वहीं, आज यानी शनिवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की है. यह वीडियो महिला किसानों के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खाना खाने का है. भोज का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा,”सोनिया जी त्याग की मूरत हैं. ये कहना है सोनीपत से दिल्ली घूमने आई किसान बहनों का. दिल्ली दर्शन के बाद सभी ने राहुल गांधी जी और उनके परिवार से मुलाकात की, प्यार बांटे, साथ में खाना खाया और ढेर सारी बातें की.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital