Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अंकिता की हत्या पर आरएसएस नेता की बदजुबानी के बाद दर्ज हुआ केस, राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

अंकिता भंडारी की हत्या पर आरएसएस नेता की बदजुबानी

देहरादून – सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आरएसएस के एक कार्यकर्ता विपिन कर्णवाल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इसके बाद कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. कि विपिन कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट में अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके चलते लोगों में आक्रोश फूट पड़ा था. लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की है. विपिन कर्णवाल ने अंकिता हत्याकांड को लेकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की थी.

आपत्तिजनक टिप्पणियां

वायरल पोस्ट में लिखा हुआ है कि मैं इसीलिए किसी कैंडल मार्च या बाजार बंद कराने नही गया, जो बाप भाई 19 साल की लड़की की कमाई खाता हो, जिसकी बेटी और बहन सुनसान जंगल में रिसॉर्ट में काम करती हो, जहां अय्याशी होती हो, जिस बाप को उसकी लड़की का जम्मू वाला फ्रेंड आकर आंखे खोलता हो, सबसे बड़ा गुनहगार तो ऐसी लड़की का बाप है जो कच्चा दूध भूखे बिल्लों के सामने रख दे. उसके लिए क्या सड़को पर चिल्लाना, जो बाद में लड़की की लाश भी बेच दे. हजारो भावुक भाई बहनों को झंड कर दिया, सॉरी! इस कथित स्वयं सेवक ने अंकिता के माता पिता को लेकर बहुत सी आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की हैं. जिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कमेंट भी वायरल हो रहा है.

फांसी की मांग

पोस्ट वायरल होने के बाद विपिन कर्णवाल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है. लेकिन इससे पहले कर्णवाल ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी वायरल पोस्ट का जि़क्र करते हुए कहा है कि इस बहन के ‘दुख से प्रभावित होकर कुछ कहा था जिससे केस कमजोर पड़ सकता है’. विपिन कर्णवाल ने अंकिता हत्याकांड पर दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की है.

इस पोस्ट के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल को फटकार भी लगाई. फटकार के बाद कर्णवाल ने मौखिक और लिखित तौर पर माफी भी मांगी थी. कर्णवाल की पोस्ट के बाद ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में खासा हंगामा हो गया था. उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी गई थी.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital