Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP NEWS: आजमगढ़ में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी के सभी निजी स्कूल बंद, छात्रा की मौत से जुड़ा है मामला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा की मौत मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर की गई कार्रवाई के विरोध में आज (8 अगस्त ) प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद हैं.

यूपी के सभी प्राइवेट स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा की मौत मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर की गई कार्रवाई के विरोध में आज (8 अगस्त ) प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद हैं. ये फैसला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने लिया है. जिसके बाद गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली सहित सभी जगहों पर स्कूल एक दिन के लिए बंद रहेंगे.

गिरफ्तारी के विरोध में उतरा एसोसिएशन

इस सिलसिले में जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के प्रेसीडेंट अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई और ICSE बोर्ड के स्कूलों के सगंठन उनसे जुड़े हुए हैं. जिसमें फैसला लिया गया है कि 8 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे. बंदी के दिन स्कूल में जागरूकता दिवस मनाया जाएगा. जिसमें प्रिंसिपल से लेकर स्कूल स्टाफ काली पट्टी बांधकर आएंगे और छात्रा की मौत पर मौन रखते हुए शोक व्यक्त करेंगे.

जांच के बाद होनी चाहिए थी गिरफ्तारी- एसोसिएशन

अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पहले पुलिस को सभी पहलुओं पर जांच करनी चाहिए थी. उसके बाद गिरफ्तारी करती, लेकिन बिना जांच किए प्रिसिंपल और टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसी के विरोध में स्कूल संगठन विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में CBI ने चार शिक्षकों को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ था Scam

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि कि 31 जुलाई को हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले पर एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है. स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है. मामले की जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital