Bharat Express DD Free Dish

भदोही में आरती के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में ज़बर्दस्त आग, एक बच्चे की मौत और 52 लोग बुरी तरह झुलसे

दुर्गा पूजा पंडाल में आग से 1 बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में भीषण आग लग गयी.आग में झुलसने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी.ये बच्चा औराई कस्बे का था.आग में झुलसने से 52 लोग घायल हो गये.मृतक बच्चे की पहचान अंकुश सोनी के रूप में हुई है.

घायलों को वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)) के ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.भदोही के जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने कहा कि प्रथम दृष्टया अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. घटना औराई थाने के पास एक पंडाल में हुई.

जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त पंडाल में आरती की जा रही थी. पंडाल के अंदर लगभग 150 लोग थे.घटना के बाद कुछ घायलों को सूर्य ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज और आनंद अस्पताल ले जाया गया.आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है, हम अपनी तकनीकी टीम से मामले की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि पीड़ितों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में लाए जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद हमने पीड़ितों के परेशानी मुक्त परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया है.

–भारत एक्सप्रेस/आईएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read