Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात: दूसरी बार पशु से टकराई वंदेभारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री को देना पड़ा यह बयान

गुजरात: दूसरी बार पशु से टकराई वंदेभारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री को देना पड़ा यह बयान

वंदे भारत एक बार फिर हादसे का शिकार

Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत ट्रेन आज एक  फिर हादसे का शिकार हो गई . ट्रेन के आगे एक बार फिर से एक मवेशी आ गया.  हालांकि बताया जा रहा है  कि ट्रेन को बहुत मामूली नुकसान हुआ है. इससे पहले भी कल ये ट्रेन जानवरों के झुंड़ से टकरा गई थी. बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में देश को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मुंबई से लेकर अहमदाबाद के रूट पर चल रही है. बताया जा रहा है कि स्वदेशी सेमी- हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन में पहले के मुकाबले कई सारे नए फीचर्स और सुविधाएं हैं.

ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज

वंदे भारत ट्रेन आज शाम रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रहे मवेशी से जा टकराई.  जिसके बाद ट्रेन के आगे नोज़ का हिस्सा मामूली रूप से डैमेज हो गया है. हालांकि रेलवे ने बताया कि इस हादसे से सर्विस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. दुर्घटना के चलते ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया, लेकिन ट्रेन आगे रवाना कर दी गई है.

हादसे पर रेल मंत्री ने दिया बयान

लगातार दूसरे दिन वंदे भारत के टकरा जाने से रेलवे विभाग में हडकंप मच गया. शुक्रवार शाम को वंदे भारत के एक बार फिर मवेशी के टकरा जाने की खबर खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज वंदे भारत ट्रैक पर एक मवेशी के अचानक आ जाने से उससे टकरा गई है. इस हादसे को इसलिए नहीं रोका जा सका क्योंकि ट्रेन स्पीड में थी. फिर भी एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बता दें ट्रेन के आगे के हिस्से में कुछ मामूली नुकसान हुआ है.

–भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital