Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘वंदे भारत’ का अब पहिया जाम, 5 घंटे खड़ी रही रेलगाड़ी, दूसरी ट्रेन से भेजे गए यात्री

'वंदे भारत' का पहिया हुआ जाम

वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल पटरी पर दौड़ तो रही है लेकिन कोई ना कोई मुश्किल सामने आ ही रही है.ये ट्रेन दो बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी है,लेकिन आज इसके पहिए जाम हो गये, जिससे ट्रेन सुबह 7 बजे वैर-दनकौर स्टेशनों बीच रूक हो गई. जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे अधिकारी और टेक्निकल की टीम पहुंची. टेक्निकल टीम जांच के बाद किसी तरह से खुर्जा स्टेशन पर ट्रेन को लाया गया. इस दौरान करीब 5 घंटे तक दनकौर स्टेशन के पास ट्रेन खड़ी रही. फिलहाल अभी भी पहिए ठीक नहीं हुए हैं.

ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया

पहिया जाम होने के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए उनकी शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है. इंजीनियर्स और टेक्निकल की टीम भी ट्रेन की मरम्मत में जुट गई है. पहिए जाम होने से सीमांचल एक्सप्रेस समेत कुछ एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई. कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है.

सभी पहियों की जांच

खुर्जा जंक्शन के एसएस घनश्याम दास मीना ने कहा कि “वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) वेयर और दनकौर स्टेशन के बीच पिछले 5 घंटे से पहिया जाम होने के कारण डाउन ट्रैक पर खड़ी हैं. टेक्निकल टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रेन को में आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हुए हैं. टेक्निकल टीम ने बताया है कि ट्रेन को सही करने में समय लग सकता है. सभी पहियों की जांच चल रही है. ट्रेन के लोको पायलट का कहना है कि, “हम लोग ट्रेन को 20 की स्पीड से लेकर खुर्जा स्टेशन तक आए. सभी यात्री सुरक्षित हैं. कुछ यात्रियों ने ट्रेन में दिक्कत आने के बाद विरोध जताया था. बाद में सभी लोग दूसरी गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.”

ट्रेन में सवार यात्री ने बताया कि, “उन्होंने वाराणसी जल्दी पहुंचने के लिए वंदे भारत में टिकट लिया था. लेकिन इस ट्रेन की वजह से वो जल्दी नहीं पहुंच पाएंगे. हम लोगों को दिल्ली वापस भेजा जा रहा है. अब देखो वहां से हम लोगों को आगे कैसे भेजा जाएगा. ट्रेन को रवाना करने से पहले एक बार चेक जरूर करना चाहिए था.”

दूसरी ट्रेन से यात्रियों को भेजा गया

खुर्जा स्टेशन पर बैठे कुली ने बताया कि,  हम लोग दूसरी गाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे. तभी देखा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर धीमी गति में आ रही थी. उसके बाद वो स्टेशन पर ही रुक गई. हम लोगों के पूछने पर पता चला कि ट्रेन के पहिए जाम हो गये हैं.ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही सभी यात्री बाहर आ गए. पूरा स्टेशन यात्रियों से भर गया था. ट्रेन को ठीक करवाने से पहले ही यात्रियों को दूसरी ट्रेन से रवाना कर दिया गया. अभी भी ट्रेन को ठीक करने का काम चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital