Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में पढ़ी गई विशेष नमाज, बच्चों ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में मांगी दुआ

Chandrayaan 3 News Today: चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है. देश के दूसरे सबसे बड़े मजहब इस्लाम के अनुयायियों ने भी इसके लिए खास नमाज अदा की है.

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा. इसकी सफलता के लिए हिंदू-मुस्लिम मजहबों के अनुयायी प्रार्थना कर रहे हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Prayer for Chandrayaan 3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मून मिशन (Moon Mission) के तहत लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश दुआएं मांग रहा है. सभी धर्म और आस्थाओं से जुड़े लोग इस मिशन के सफल होने की प्रार्थना कर रहे हैं. मंगलवार को लखनऊ में मदरसे से जुड़े छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष नमाज पढ़ी. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में जुटे लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो और राष्ट्र का नाम रौशन हो, इसके लिए खुदा से इबादत की.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मुस्लिम स्क़ॉलर और लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि इस्लामिक सेंटर मदरसे में बच्चों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना की. महली ने कहा, “चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो, इसके लिए इस्लामिक सेंटर मदरसे के बच्चों ने दुआ मांगी.”

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Landing: लैंडिंग के लिए सेफ जगह खोज रहा चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम, चंद्रमा पर बड़े पत्थर और गड्ढे खड़ी कर रहे चुनौतियां

फिरंगी महली ने बताया कि मदरसे के बच्चे साइंस की पढ़ाई करते हैं. इसलिए उनके मन में भी इस मिशन को लेकर खास उत्सुकता है. उन्होंने इस दौरान उन्हंने इसरो के तमाम वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई दी तथा दक्षिणी ध्रुव पर देश एक कीर्तिमान स्थापित करे, इसके लिए दुआ की.

कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग

इसरो की ओर से बताया गया है कि चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा. इसरो ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है. ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital