Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोरखपुर एयरपोर्ट से जुड़ेंगी ये विमानन कंपनियां, बढ़ेंगी उड़ानों की संख्या

गोरखपुर एयरपोर्ट होगा पहले से और विकसित

गोरखपुर एयरपोर्ट पहले से अब और भी विकसित होने जा रहा है.ये हवाई अड्डा अब लखनऊ और वाराणसी के एयरपोर्ट की तरह विकसित दिखाई देगा.गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीन विमानन कंपनियां विभिन्न शहरों के लिए सेवाएं दे रही हैं.वहीं अब जल्द ही विस्तारा और एयर एशिया भी गोरखपुर एयरपोर्ट को अपनी सेवाएं देने जा रही है. इन दोनों कंपनियों के जुड़ जाने से विमानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी वहीं प्रतिस्पर्धा के चलते किराए में भी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है.

 एयरपोर्ट अथॉरिटी की माने तो दो नई एयरलाइंस विस्तारा और एयर एशिया को गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. उम्मीद  की जा रही है कि दोनों विमानन कंपनियों की सेवाएं नए साल में शुरू कर दी जाएंगी. अन्तरराष्ट्रीय सुविधाओं वाली इन दोनों कंपनियों ने दिल्ली और मुम्बई के लिए उड़ान सेवा देने के लिए इच्छा जाहिर की है.

टैक्सियां कूपन के जरिए होगी संचालित

गोरखपुर एयरपोर्ट से चलने वाली टैक्सी और रिक्शा एयरपोर्ट से अटैच किए जाने की योजना चल रही है और उन्हें कूपन के जरिए संचालित किया जाएगा. टर्मिनल पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे सेवा में मौजूद रखने की तैयारी चल रही है.

टर्मिनल की बढ़ेगी क्षमता

एयरपोर्ट के टर्मिनल में वर्तमान में 200 लोगों के बैठने का इंतजाम है. नए भवन के निर्माण से टर्मिनल 3440 स्कवॉयर मीटर और बढ़ाने की योजना चल रही है. नया टर्मिनल दो तल का बनेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital