Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar Politics: “लालू प्रसाद सठिया गए हैं…उनके कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे”, JDU विधायक का RJD चीफ पर हमला

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है. राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की हुई मटन पार्टी के बाद गोपाल मंडल ने बयान दिया है.

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है. राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की हुई मटन पार्टी के बाद गोपाल मंडल ने बयान दिया है. गोपाल मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं. उनके कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

“उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई है. थोड़ा दिमाग सठिया गया है”

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि ” किसी के कहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा. लालू प्रसाद यादव हमारे पुराने नेता हैं. उनके नेतृत्व में हम लोगों ने चुनाव लड़ा है, लेकिन अब उनकी उम्र हो चुकी है. हाल ही में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई है. थोड़ा दिमाग सठिया गया है.”

“लालू के कहने से राहुल गांधी पीएम नहीं बनेंगे”

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि ” हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य नहीं हैं. उनके खानदान से लोग प्रधानमंत्री बनते आए हैं, लेकिन लालू प्रसाद यादव के कहने से वह पीएम थोड़े बन जाएंगे. गोपाल मंडल ने इशारों में कहा कि लालू प्रसाद यादव को अब राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में आदमी का दिमाग लचर-पचर हो जाता है. अटलजी को ही देख लीजिए उन्हें राजनीति से दूर कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- BJP On Congress: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा ? BJP ने वीडियो जारी कर पूछे सवाल तो कांग्रेस ने भी…

नीतीश कुमार को देश के सभी नेता मानते हैं- मंडल

गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया. उन्होंने कहा, पूरे देश के लोगों को नीतीश कुमार ने एकजुट करने का काम किया है. उन्होंने मेहनत कर देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का काम किया है. नीतीश कुमार को देश के सभी नेता मानते हैं, लेकिन देश की जनता राहुल गांधी को पीएम के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital