Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बना अद्भुत संयोग, कल मथुरा-वृंदावन में जन्मोत्सव, 1.5 लाख की पोशाक पहनेंगे लड्डू गोपाल

मथुरा-वृंदावन में 7 सितम्बर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. महाभिषेक के लिए पंचामृत, पोशाक, भोग और निज मंदिर में होने वाली अन्य सेवाओं की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

लखनऊ के एक मंदिर में तेजी से चल रही है तैयारी

Shri Krishna Janmashtami-2023: पूरे उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर उस्ताह नजर आ रहा है. 7 सितम्बर को मथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. यानी स्मार्तों (गृहस्थों) के लिए जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितम्बर को है और वैष्णव सम्प्रदाय के लोग कल लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाएंगे. इसकी धूम प्रदेश के हर कोने-कोने में दिखाई दे रही है. बता दें कि इस बार 6 सितम्बर को अद्भुत संयोग मिल रहा है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय था. श्रीमद्भागवत पुराण के मुताबिक, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को अष्टमी तिथि थी और रोहिणी नक्षत्र था व वृषभ राशि और बुधवार का दिन था तो इस बार भी 6 सितम्बर को बुधवार का दिन ही पड़ रहा है. इसको देखते हुए भक्तों में उत्साह दोगुना दिखाई दे रहा है. तो वहीं सभी कृष्ण मंदिरों में कल ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

पीले वस्त्र पहन इतराएंगे लल्ला

सनातन धर्म में मान्यता है कि श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसीलिए सनातन धर्म में न केवल घरों बल्कि मंदिरों और पुलिस कारागार में भी जन्माष्टमी का त्योहार पूरी परम्परा और धूमधाम से मनाया जाता है. पुलिस लाइन में भी झांकी सजाई जाती है और कान्हा को 56 भोग लगाए जाते हैं. तो वहीं इस दिन लड्डू गोपाल को जन्म के बाद पीले वस्त्र पहनाने की परम्परा है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि मथुरा-वृंदावन में 7 सितम्बर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. महाभिषेक के लिए पंचामृत, पोशाक, भोग और निज मंदिर में होने वाली अन्य सेवाओं की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इस दिन ठाकुरजी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण पहनाई जाएगी. वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर के सेवायत द्वारा आगरा के एक श्रद्धालु के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा पोशाक तैयार कराई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें- Shrikrishna Janmashtami-2023: चंद्रयान-3 थीम पर सजेगा लड्डू गोपाल का जन्म स्थान, प्रज्ञान-प्रभास की पहनेंगे पोशाक और इठलाकर मोहेंगे भक्तों का मन

11 किलो चांदी का बना छत्र

सूत्रों के मुताबिक, ठाकुरजी के भक्त आगरा के एक सीए के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा विशेष पोशाक तैयार की जा रही है. बताया जा रहा है कि जरी के कपड़े की पोशाक बनाई गई है जिस पर बेल बूटों का काम किया गया है. इस पोशाक को तैयार करने में कारीगरों को करीब 15 दिनों का समय लगा है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के लिए चांदी का नया स्नान पात्र बनवाया गया है, जिसमें ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और चांदी का छत्र भी लगाया जाएगा. यह स्नान पात्र एवं छत्र 11 किलो चांदी के बने हैं. तो वहीं मथुरा के कृष्ण मंदिर को चंद्रयान-3 की थीम पर सजाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital