Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharajganj: दलित लड़की से रेप, पुलिस कर रही थी आरोपी से मिलकर खेल! दारोगा सहित 5 सस्पेंड, 14 लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भाजपा नेता को रेप, हत्या और छेड़छाड़ के आरोप में बचाना दारोगा सहित इंस्पेक्टर को भारी पड़ा है. एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पुलिसकर्मियों के लिए कड़ी कार्रवाई की है.

राही मासूम रजा (फोटो सोशल मीडिया)

-बृजेश गुप्ता

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक मामले में भाजपा नेता को बचाना दारोगा और इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया. एसपी ने कार्रवाई करते हुए 19 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं दारोगा सहित पांच को सस्पेंड कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद में भाजपा नेता राही मासूम रजा के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने एक दरोगा समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया है. वहीं 14 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इस कार्रवाई के होने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के वीर बहादुर नगर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राही मासूम रजा के विरुद्ध रेप, छेड़खानी और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था. दलित नाबालिग लड़की द्वारा भाजपा नेता राही मासूम रजा के विरुद्ध थाना कोतवाली में छेड़खानी रेप और उसके पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था और इसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था.

ये भी पढ़ें– G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में देश भर की संगीत परंपराओं का अनूठा प्रदर्शन, मंत्र-मुग्ध हुए विदशी मेहमान

मामले में करा दिया गया था समझौता

ये मामला सबसे पहले नगर चौकी पर पहुंचा था और पुलिस ने भाजपा नेता के रसूख को देखते हुए मामले में समझौता करा दिया था. इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने समझौता कराने वाले दारोगा नगर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह के साथ ही तीन मुख्य आरक्षी और एक महिला आरक्षी सहित पांच लोगों को निलंबित कर दिया. इसी के साथ पीड़िता के बयान करने में जल्दबाजी करने और अभियुक्त को गिरफ्तार न करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर रवि राय सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इस तरह से इस मामले में कुल 19 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई होने के बाद जिले में हड़कम्प मचा हुआ है. वहीं खबर सामने आई है कि लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर रवि राय करीब ढाई साल से कोतवाली में जमे थे और जमकर गड़बड़ी कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital