Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि में खुदाई के दौरान निकलीं प्राचीन मूर्तियां, पुष्पाकृति और खंभे, देखिए सबूत…यहां पहले भव्य मंदिर ही था

Ram Janmabhoomi: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर लिखा है, “श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष. इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं.”

फोटो- ट्विटर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है. इस बीच रामजन्म भूमि (Ram Janmabhoomi) में खुदाई से निकले प्राचीन मंदिर के तमाम अवशेषों की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं, स्तंभों और पुष्पाकृतियों को देखा जा सकता है. इनसे यह साफ जाहिर होता है कि जहां पर राम मंदिर बन रहा है, वहां पहले भी मंदिर ही था, जिसे इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा तोड़ा गया था.

प्राचीन मंदिर के मिले अवशेषों की एक तस्वीर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष…इनमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं.”

 

बता दें कि जनवरी 2024 में रामलला के गर्भगृह का उद्घाटन होना है और प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. इसको लेकर अयोध्या में तेजी से तैयारी चल रही है और इसी के साथ राम लला के मंदिर निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, भूतल का काम तेजी से पूरा कर लिया गया है. वहीं प्रथम तल का काम भी शुरू हो गया है. ट्रस्ट के अगुआ चंपत राय ने निर्माणाधीन राममंदिर की तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रभु श्रीराम का मंदिर धीरे-धीरे भव्य स्वरूप ले रहा है.” श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पहले ही कह चुका है कि, राम मंदिर परिसर के अंदर एक म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा और खुदाई के दौरान मिलने वाली मूर्तियों और मंदिरों के अवशेषों को श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रखा जाएगा.

नींव की खुदाई के दौरान मिले अवशेष

विहिप के एक नेता ने कहा, “श्री रामजन्मभूमि में खुदाई के दौरान मिले मूर्तियों के अवशेष इस बात के गवाह हैं कि वहां पर कोई और ढांचा पहले था ही नहीं, सिवाय मंदिर के.” फिलहाल राम भक्तों को अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर मिल जाएगा और रामलला अस्थाई मंदिर से अपने स्थाई घर में वापस लौट आएंगे. इसको लेकर तेजी से तैयारी जारी है. फिलहाल चंपत राय ने अपने पोस्ट में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, लेकिन ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, राम लला के मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान ही यहां पर मूर्तियां और प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Azam Khan Income Tax: आजम के घर आयकर​ विभाग की छापेमारी, भड़के सपाध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- “BJP सरकार कमजोर…”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital