Bharat Express DD Free Dish

‘मुस्लिम देवी लक्ष्मी को नहीं पूजते, तो क्या वे करोड़पति नहीं हैं?”BJP विधायक ने उड़ाया हिंदू मान्यताओं का मजाक

BJP विधायक ने उड़ाया हिंदू मान्यताओं का मजाक

बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से BJP विधायक ललन पासवान की जुबान फिसल गयी. बीजेपी विधायक होते हुए उन्होंने एक ऐसा विवादित बयान दे डाला जिससे कि उनके वोटर नाराज हो सकते हैं.ललन पासवान ने कहा कि मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे अनपढ़ होते हैं.पासवान यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी कहा कि लक्ष्मी धन की देवी होती है, लेकिन मुसलमान नहीं मानते तो क्या मुसलमान भाई करोड़पति-अरबपति नहीं होते हैं.

ललन पासवान ने कहा कि सारी चीजें लोगों को की आस्था और विश्वास पर कायम हैं . अगर आप मानते हैं तो ठीक है नहीं मानते हैं तो कोई बात नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि मानो तो देव हैें, नहीं तो पत्थर. उन्होंने मृत्यु भोज को समाज की कुरीति कहकर बहिष्कार करने की गुजारिश की है. कहा कि यह समाज के लिए कुरीति है. हिंदुत्व एवं धार्मिक मान्यताओं पर राजनीति करने वाली BJP के विधायक ने खुलकर धार्मिक मान्यताओं का विरोध किया है.

विधायक ललन पासवान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही समाज बदलेगा. जब तक मान रहे हैं तब तक ये आत्मा और परमात्मा का चक्कर है. अगर मानना छोड़ देंगे तो  बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. लोग जब अपनी मान्यता के बजाय तर्क शक्ति से काम लेंगे तभी समाज का विकास होगा. जब सोच वैज्ञानिक होगी तभी वो खुद को बदलेंगे. साथ ही उन्होंने देवी-देवता के पूजन पर भी सवाल खड़े किए है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read