Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ram Mandir: इस दिन गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, पीएम मोदी करेंगे मंदिर का उद्घाटन

कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथों में होगी. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे.

Ram Mandir

राम मंदिर: प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी

Ram Mandir: रामलला की नगरी अयोध्या में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. पीएम मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे इस बात की पुष्टि भी हो गई है. इस अवसर पर भगवान राम की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ-साथ देश विदेश के कई मेहमान कार्यक्रम में भाग लेंगे. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने खुद रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: UP News: “21 सितम्बर को उड़ा दिया जाएगा राम मंदिर”, धमकी भरा फोन आने के बाद मचा हड़कम्प, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

घर में ही मनाएं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: नृपेंद्र मिश्रा

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. 31 दिसंबर तक मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन श्रद्धालु अयोध्या न आएं. अपने अपने गांव व शहरों में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाएं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय अयोध्या में भारी भीड़ रहने की संभावना है इससे व्यवस्था में दिक्कत आएगी.

यह भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी का भी होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये हाई टेक सुविधाएं

RSS के ऊपर कार्यक्रम का भार

वहीं कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथों में होगी. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.  +बताते चलें कि राम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा.प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी भी अभी से ही की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को पहले न्योता भेजा गया था जिस पर आज उन्होंने हां कह दिया है. –

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital