Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कई देशों में दिखा सूर्यग्रहण, गोरखपुर में CM योगी ने दूरबीन से देखी खगोलीय घटना

कई देशों में दिखा सूर्यग्रहण

इस साल के आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर दिनभर कौतूहल का माहौल बना रहा.ये सूर्यग्रहण दुनिया के देशों में देखा गया. सूर्यग्रहण आइसलैंड से दो बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ था. भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा. भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा गया. आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया . सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल का समापन होगा. बताया जा रहा है कि आज सूर्य ग्रहण शाम 4:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम करीब 6 बजे होगा.

CM योगी ने भी देखा सूर्यग्रहण

इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के साक्षी उत्तर प्रदेश के सीएम योग आदित्यनाथ भी बने . गोरखपुर के तारामंडल में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सूर्य ग्रहण देखा. खास चश्‍मे और टेलिस्‍कोप की मदद से सीएम योगी ने इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण को देखा. उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मांड में बहुत से रहस्य हैं, जिन्हें जानने और समझने की आवश्यकता है. लखनऊ में भी यह नजारा देखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे.

–भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest