Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: सहेली के साथ प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो शादीशुदा प्रेमिका ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

लहलुहान हालत में युवक अपने घर दर्द से चीखता-चिल्लाता पहुंचा और अपनी पत्नी को सारी बात बताई. इस पर उसने पुलिस को बुला कर पूरी घटना की जानकारी दी. 

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां रविवार की देर रात को एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां पर उसकी प्रेमिका अपनी सहेली के साथ मौजूद थी. इस मौके पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी से सहेली के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया लेकिन युवक ने मना कर दिया. इस पर प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस पर लहलुहान हालत में युवक अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से पूरी बात बताई. इस पर पत्नी ने 112 पर फोन कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जिसके बाद गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने घायल युवक को हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया .

ये पूरी घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव से सामन आई है. खबर सामने आ रही है कि यहां पर एक शादीशुदा युवक का शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका का अपने पति से विवाद चल रहा है. इस वजह से वह पति से अलग रह रही है और इसी बीच उसका प्रेम-प्रसंग एक अन्य युवक से हो गया जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है. जानकारी सामने आ रही है कि, उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए रात में घर में बुलाया था. इसी के साथ उसने अपनी सहेली को भी बुला लिया. प्रेमी को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि, उसकी प्रेमिका ने सहेली को भी घर में बुलाया है. बताया जा रहा है कि जब प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचा तो प्रेमिका ने उससे अपनी सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए कहा. इस पर प्रेमी ने मना कर दिया. प्रेमिका ने बार-बार उससे जिद की, लेकिन वह नहीं तैयार हुआ.

ये भी पढ़ें- UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU, मची अफरा-तफरी

इस पर प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद युवक शोर मचाता हुआ अपने घर की ओर भागा और दर्द से कराहता हुआ अपनी पत्नी को सारी बात बता दी. इस पर पत्नी ने भी शोर मचाकर पूरे गांव को इकठ्ठा कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां से हैलट अस्पताल के लिए युवक को रेफर कर दिया गया. हालांकि युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने से मना कर दिया है. उसको इस घटना को लेकर बदनामी का डर है. वहीं पुलिस इस पूरी घटना को लेकर लीपापोती कर रही है और इस पूरे मामले को किसी युवक से झगड़े का रूप दिया जा रहा है. तो वहीं पुलिस को शिकायत न मिलने के कारण इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital