Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asian Games 2023: सरबजोत, अर्जुन और शिव की तिकड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में गोल्ड पर लगाया निशाना

चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. गुरुवार (28 सितंबर) को भारतीय पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता.

शूटिंग में भारत को मिला गोल्ड

चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. गुरुवार (28 सितंबर) को भारतीय पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता. ये कमाल सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने ये कमाल किया है. तीनों ने इस इवेंट में 1734 स्कोर हासिल किया. वहीं, मेजबान देश चीन ने सिल्वर और वियतनाम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके अलावा वुशु स्पर्धा के फाइनल में रोशिबिना देवी नाओरेम ने सिल्वर मेडल जीता है.

वहीं महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम ने कहा कि “बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन मैं देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई तो थोड़ा दुखी भी हूं…मेडल का श्रेय मैं मणिपुर के लोगों और अपने सभी सर को देती हूं जिनके समर्थन से मैं यहां तक पहुंची हूं। मैं उन सबको धन्यवाद देती हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital