Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम मोदी खासे खुश हो गए. उन्होंने इसके पीछे का पूरा कारण भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर बताया है.

Devendra-Fadnavis-Diwali-Nagpur-Farmers-PM-Modi-Post

दीपावली के पावन और उल्लास से भरे पर्व पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक अनूठी पहल करते हुए अपना त्योहार राजभवनों या बड़े कार्यक्रमों के बजाय सीधे अन्नदाताओं के बीच बिताया. मुख्यमंत्री ने नागपुर जिले के नरखेड़ तहसील स्थित ऐतिहासिक लोहारी सावंगा गांव पहुंचकर स्थानीय किसान परिवार अरुणाबाई बालपांडे और रामभाऊ बालपांडे के घर पर रात बिताई. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और आत्मीय कदम की खुले दिल से सराहना की है.

आंखों से आंसू पोंछना ही असली दीपावली

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि किसानों के संघर्ष, सूखे की मार और उनके परिवारों की भविष्य की चिंता को सुनकर उनका मन भावुक हो गया. उन्होंने कहा कि हालांकि पूरे राज्य में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें बर्बाद होने से किसान आर्थिक तंगी और तनाव के दौर से गुजर रहे हैं.

जब मुख्यमंत्री ने गांव के किसानों से बातचीत कर उनका दर्द बांटा, तो किसानों ने कहा, “साहब, आप इतनी दूर हमारे गांव आए और हमारे सुख-दुख में शामिल हुए, इससे ही हमारा आधा दर्द कम हो गया. इस आत्मीयता ने मुख्यमंत्री को गहराई से प्रभावित किया.

फसल नुकसान से निपटने के लिए बड़े ऐलान

किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए सीएम फडणवीस ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं. सूखे की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों को बचाने के लिए जहां भी संभव होगा, वहां बोरवेल खोदने की त्वरित अनुमति दी जाएगी.

काटोल और नरखेड़ क्षेत्र में उत्पादित होने वाले संतरे और मौसंबी के निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए नागपुर के ‘मिहान’ प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ी प्रसंस्करण (Processing) परियोजना स्थापित की जाएगी.

पीएम मोदी ने की दिल खोलकर तारीफ

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के बीच दीपावली मनाना और बालपांडे परिवार के घर रुकना दिल को छू लेने वाला कदम है. पीएम मोदी ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि महाराष्ट्र की एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संवेदनशील है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

इस अवसर पर राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और विधायक डॉ. आशीष देशमुख सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक राजनीतिक मुलाकात नहीं, बल्कि अन्नदाता और सरकार के बीच भरोसे की एक नई मिसाल बनकर सामने आया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital