Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज मोरबी जाएंगे पीएम मोदी, हादसे पर चीन और पोलैंड ने भी जताया दुख

मोरबी हादसे में PM मोदी हुए भावुक

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे, जहां रविवार को एक पुल टूटने से 134 लोगों की मौत हो गई थी.  मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है.  PM मोदी मोरबी में हुए हादसे में घायलों का हालचाल पूछने अस्पताल जाएंगे. वो घटनास्थल भी जा सकते हैं.

प्रधानमंत्री 3 दिन के दौरे पर गुजरात में हैं.  इस हादसे के बाद उन्होंने सोमवार को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लोगों को संबोधित करते हुए पुल हादसे पर दुख जताया था.  वहां उन्होंने कहा था कि उनका मन मोरबी के पीड़ितों के साथ है.  इससे पहले उन्होंने कल अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की. साथ ही राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी की. मामले में मेंटीनेंस कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

राजकीय शोक

रविवार शाम गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था.  वहीं घटना के समय पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे.  इनमें से बहुत से लोग नदी में गिर गए थे, जिनमें से 177 लोगों को बचा लिया गया है.  सोमवार को नदी से 134 लोगों के शव बरामद किए गए. 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है.  इसमें एनडीआरएफ और सेना की टुकड़ियां शामिल हैं.

चीन और पोलैंड ने जताया दुख

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि मारे गए लोगों के लिए दुख की बात है. मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं. पोलैंड के विदेश मंत्री बिगनियू रू ने गहरी संवेदना प्रकट की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest