Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस दिन दोबारा रिलीज होगी ‘Kuch Kuch Hota Hai’, सिर्फ 25 रुपये में बिके टिकट

Kuch Kuch Hota Hai Anniversary: करण जौहर की डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 25 साल पूरे होने वाले हैं. 16 अक्तूबर को फिल्म को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे.

Kuch Kuch Hota Hai Anniversary: करण जौहर की डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 25 साल पूरे होने वाले हैं. 16 अक्तूबर को फिल्म को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं. फिल्म में इनके लव, प्यार ट्रायंगल को फैंस ने काफी पसंद किया गया था. आज भी इस फिल्म को देखना लोग काफी पसंद करते है. फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद हैं.

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने के इस खास मौके पर मेकर्स ने इसकी री-रिलीज का ऐलान किया है. मेकर्स ने बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को एक बार फिर थिएटर्स में एन्जॉय करने का मौका मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

25 रुपये में टिकट

‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज को 25 साल पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने एक बार फिर से इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ‘कुछ कुछ होता है’ को 15 अक्तूबर 2023 को चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा कि, फिल्म के सभी टिकट महज 25 मिनट के अंदर ही बिक गए हैं.

इन-इन जगह देख पाएंगे

15 अक्टूबर 2023 को पीवीआर आइकॉन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7:00 बजे और शाम 7:15 बजे के शो में ‘कुछ कुछ होता है’ दिखाई जाएगी. 25 साल पूरे होने के मौके पर इसकी टिकट के रेट 25 रुपये रखे हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital