Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अदाणी समूह का नया कैंपेन ‘हम करके दिखाते हैं’: भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का करेगा प्रचार

अदाणी ग्रुप ने “हम करके दिखाते हैं” के अपने कैंपेन को एक नए रूप में प्रस्तुत करने की घोषणा की है. ये कैंपेन अदाणी की प्रोजेक्ट से लाखों भारतीयों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है.

Hum karke Dikhate hain

अदाणी ग्रुप ने “हम करके दिखाते हैं” के अपने कैंपेन को एक नए रूप में प्रस्तुत करने की घोषणा की है. ये कैंपेन अदाणी की प्रोजेक्ट से लाखों भारतीयों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है.

पहली फ़िल्म, “पहले पंखा फिर बिजली”, ओगिल्वी इंडिया द्वारा बनाई गई है. यह एक छोटे से लड़के की दिल छू लेने वाली कहानी बताती है, जो सभी बाधाओं और उपहास का सामना करते हुए यह विश्वास करता है कि एक पंखा उसके गाँव में बिजली ला सकता है. उसका यह अटूट विश्वास तब साकार होता है जब वह अदाणी के एक विंडमिल जनरेटर को अपने गाँव में स्वच्छ ऊर्जा से बिजली लाते हुए देखता है. यह कहानी न केवल मानव विश्वास की ताकत को उजागर करती है, बल्कि अदाणी की सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य बनाने की प्रतिबद्धता को भी दिखाती है.

#HKKDH

यह फ़िल्म तो एक सीरीज़ की शुरुआत भर है जिसे #HKKDH हैशटैग के के साथ कई ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा. इन कहानियों में अदाणी के प्रयासों के प्रभाव को दिखाते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए जाएंगे.

अदाणी ग्रुप की मूल भावना

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रणव अदाणी ने कहा,”यह कैंपेन वास्तव में अदाणी ग्रुप की मूल भावना को दर्शाता है. हालांकि हमें आकार, गति और पैमाने के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इस पहल की खासियत इसका दिलों को छूने वाले एहसास है. यह दिखाता है कि कैसे हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर लाखों भारतीयों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनता है. यह अभियान हमारे बिजनेस के साथ उसकी मानवीय कहानियों को सामने लाकर, गहरे भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास करता है. हमारा लक्ष्य लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है.”

ह्यूमन-फर्स्ट दृष्टिकोण

ओगिल्वी इंडिया के चीफ एडवाइजर, पीयूष पांडे ने कहा,”यह फ़िल्म उपभोक्ताओं को मिलने वाले एक महत्वपूर्ण लाभ की एक भावुक कहानी को दर्शाती है. यह अदाणी रिन्यूएबल्स की तकनीकी विशेषज्ञता का दिखावा नहीं है, बल्कि अदाणी के ‘ह्यूमन-फर्स्ट’ दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है.”

यहां देखें वीडियो-

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital