Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Air India का बड़ा फैसला, इस तारीख तक रद्द की इजरायल की सभी उड़ानें

एयर इंडिया, तेल अवीव के लिए प्रति सप्ताह पांच उड़ानें संचालित करती थी. इसमें सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को आने-जाने वाली एक-एक उड़ान शामिल थी.

Air India FLight

एयर इंडिया (फोटो ट्विटर)

Air India ने हमास-इजरायल युद्ध ने 14 अक्टूबर को कहा कि तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानों का निलंबन कम से कम 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा. उड़ान सेवाओं के निलंबन को बढ़ाने का निर्णय फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इज़रायल के बीच युद्ध के बढ़ने के बीच आया है. बता दें कि इज़रायल ने घिरे गाजा पट्टी में “हमास को ख़त्म करने” के लिए एक कड़ा अभियान शुरू किया है.

तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की 5 उड़ाने प्रति सप्ताह होती है संचालित

एयर इंडिया, तेल अवीव के लिए प्रति सप्ताह पांच उड़ानें संचालित करती थी. इसमें सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को आने-जाने वाली एक-एक उड़ान शामिल थी. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि वह क्षेत्र में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ानों का संचालन जारी रखेगी. भारत ने, इस सप्ताह की शुरुआत में, उन भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया, जो चल रहे संघर्ष के बीच इज़राइल से लौटना चाहते हैं. एयर इंडिया ने अब तक मिशन के तहत दो उड़ानें संचालित की हैं.

यह भी पढ़ें: 5 रुपये की चाय, केला 21 रुपये दर्जन…EC ने जारी किया मेन्यू, उम्मीदवारों के खाते में जोड़ा जाएगा खर्चा

युद्ध में 3700 लोगों हुई है मौत

एयर इंडिया ने पहली बार 7 अक्टूबर को तेल अवीव से अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं. बाद में वाहक ने घोषणा की कि उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी. बताते चलें कि इज़रायल-हमास संघर्ष में अब तक 3700 से अधिक लोगों की मौत हुई है. हमास आतंकवादियों ने कई नागरिकों का अपहरण किया, महिलाओं का रेप किया और बच्चों तक को नहीं छोड़ा. हमास के नृशंस हमले के बाद इजरायल ने इस आतंकी संगठन को खत्म करने की कसम खा ली है और घोषित तौर पर भीषण युद्ध पर उतर आया है. इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को तबाह करना शुरू कर दिया है और दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 1100 से अधिक हमास के आतंकी मारे गए हैं. इजरायल दो मोर्चे पर युद्ध कर रहा है. दूसरी तरफ, लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इस लड़ाई में कूद गया है. हिजबुल्लाह ने तीन इजरायली ठिकानों पर दर्जनों रॉकेट और गोले दागे. इसके बाद तो इजरायल ने लेबनान के दो एयरपोर्ट पर जबरदस्त बमबारी की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital