Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन की होगी वापसी? शमी पर भी होंगी नजरें, ये हो सकती प्लेइंग 11

IND vs NZ Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को दो दिग्गज टीम आमने सामने होंगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला के मैदान में आमने सामने होंगी. आईए जानते हैं टीम इंडिया के संभावित प्लेइंग इलेवन.

Team India

टीम इंडिया (सोर्स-X)

IND vs NZ Playing XI Prediction: वर्ल्ड कप 2023 का 21 वां मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा. धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक 4-4 मैच खेल चुकी है और चारों मैचों में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की है. ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में किसी एक टीम पर टूर्नामेंट में पहली हार होगी. वहीं दूसरी टीम लगातार पांचवीं जीत दर्ज करेगी. कल जीतने वाली टीम प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी.

पांड्या के चोटिल होने से टेंशन में टीम इंडिया

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के कारण टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकते हैं. पांड्या के प्लेइंग इलेवन में नहीं होने से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर असर पड़ेगा. ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को चुन सकती है. वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर के स्थान पर कल मोहम्मद शमी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना है.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं

इधर, न्यूजीलैंड की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगा. बांग्लादेश के खिलाफ नियमित कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई थी लेकिन अगले ही मैच में चोट के कारण वो फिर से बाहर हो गये थे. विलियमसन के बाहर जाने के बाद उनके स्थान पर विल यंग की टीम में वापसी हुई है. ऐसे में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है. विलियमसन इंजरी के कारण काफी समय से टीम से बाहर थे. करीब 6 महीने बाद उन्होंने वापसी की थी.

ये भी पढ़ें- SA vs ENG: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 229 रनों से दी करारी शिकस्त

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉल लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital