Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार उपचुनाव: मोकामा सीट पर RJD का कब्जा, गोपालगंज में बीजेपी के साथ कांटे की टक्कर

तेजस्वी यादव और CM नीतीश

बिहार में 2 सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव  पर काउंटिंग  आज जारी हैकामा में आरजेडी (RJD) भारी मतों से आगे है. वहीं गोपालगंज में बीजेपी आगे है. मोकामा में लगभग माना जा रहा कि आरजेडी की जीत तय है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का जादू चलता दिख रहा है.

जेडीयू ने पहले से ही जीत का श्रेय लेने के लिए तेजस्वी को आगे किया है.  वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को महागठबंधन आगे के लिए प्रमोट कर रही. इस तरह से देखा जाए तो उपचुनाव में आरजेडी की जीत तेजस्वी के कद को बढ़ाएगी. नीतीश कुमार ने तेजस्वी को प्रमोट किया है. दोनों सीटों पर उनकी साख दाव पर लगी है.

नीतीश की दाव साख पर

अब तक की बात करें तो मोकामा में नीलम देवी भारी मतों से आगे चल रहीं. मोकामा बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का गढ़ है. वहां उनका दबदबा है. आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि पति ने काम किया है. जनता उसी का आशीर्वाद दे रही. वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने ताकत झोंकी है. बीजेपी लगभग एक हजार मतों से आगे चल रही. उपचुनाव में तेजस्वी यादव पर ज्यादा फोकस है. महागठबंधन तेजस्वी को जीत का श्रेय देना चाहते.

अगर ये दोनों चुनाव आरजेडी जीत जाती है तो तेजस्वी यादव के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है. इसके साथ ही ये जीत महागठबंधन को भी मजबूत करेगी. पहले भी नीतीश कुमार ने कुशेश्वर स्थान और तारापुर में उपचुनाव जीता था. इस बार भी दोनों सीटों पर उपचुनाव में तेजस्वी को आगे किया है. तेजस्वी ने बोचहां में उपचुनाव जीतकर परचम लहराया था. नीतीश कुमार ने तेजस्वी को आगे करके अपनी साख दाव पर लगाई है.

 मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को किया प्रमोट

उधर, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को ही कहा था कि हम लोग सात पार्टी मिलकर महागठबंधन में हैं और सभी के सहयोग महागठबंधन चल रहा है. हम लोग दोनों सीटों पर चुनाव जीतेंगे. वहीं तेजस्वी को श्रेय मिलने वाली बात पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही तेजस्वी यादव को प्रमोट किया है. जेडीयू का भी मानना है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को आगे किया है.  हालांकि खुलकर उमेश कुशवाहा ने नहीं कहा कि इसका श्रेय किसको जाएगा.

जीत का श्रेय तेजस्वी को 

वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि निश्चित तौर पर इसका श्रेय तेजस्वी यादव को जाएगा और उनका कद बढ़ेगा. उन्होंने दावा किया कि दोनों सीटों पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं. तेजस्वी यादव का कद इस चुनाव से बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव को आगे किया है इसलिए वे चुनाव प्रचार में नहीं गए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का कद बढ़ता है तो आगामी जो लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव होंगे इसमें तेजस्वी यादव अकेले नेतृत्व कर कैंपेन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest