Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग में भारतीय मूल की महिला सैनिक की मौत, अखीएल का आज है 19वां बर्थ डे

इजरायल और हमास के बीच पिछले दो सप्ताह से भीषण युद्ध जारी है. जिसमें दोनों तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

भारतीय मूल की महिला सैनिक की मौत

भारतीय मूल की महिला सैनिक की मौत

इजरायल और हमास के बीच पिछले दो सप्ताह से भीषण युद्ध जारी है. जिसमें दोनों तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं और शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर है. हमास की तरफ से किए जा रहे हमले में इजरायली नागरिकों के अलावा सैनिकों की भी मौत हो रही है. इसी बीच हमास के आतंकियों का सामना करते हुए एक भारतीय मूल की महिला सैनिक की मौत हो गई. महिला सैनिक का नाम कमाई अखीएल था.

अखीएल का आज 19वां जन्मदिन है

भारतीय मूल की इजरायली महिला सैनिक कमाई अखीएल का आज यानी कि 23 अक्टूबर को जन्मदिन है. अखीएल का आज 19वां जन्मदिन है. कमाई अखीएल उत्तरी इजरायल में हिज्बुल्लाह के खिलाफ मोर्चे पर तैनात थी. कमाई अखीएल नेवी में सेना की अफसर थी.

लेबनान सीमा पर तैनाती के दौरान हुई मौत

बता दें कि कमाई अखीएल को 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद हिज्बुल्लाह को रोकने के लिए लेबनान बॉर्डर पर तैनात किया गया था. लेबनान सीमा पर तैनाती के दौरान Weapon mulfunction की वजह से अखीएल की मौत हो गई थी. अखीएल की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था.

दो अन्य भारतीय मूल की महिला सैनिकों की मौत

अखीएल के अलावा दो अन्य भारतीय मूल की महिला सैनिकों की इस जंग में मौत हुई है. जिसमें ओ मोजेज और किम डोकरकर का नाम शामिल है. ओ मोजेज IDF में अधिकारी थीं. वह हमास आतंकियों से लड़ते हुए गाजा के पास जिकिम में मारी गई थीं. वहीं किम डोकरकर इजरायली की बॉर्डर गार्ड पुलिस में अफसर थी, और गाजा में मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: ड्रैगन ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए वॉरशिप, हमास-इजरायल की जंग को लेकर चीन को सता रहा डर

17 दिन से जारी है युद्ध

बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज (23 अक्टूबर) 17वां दिन है. इन 17 दिनों में हमास और इजरायल की तरफ से किए गए हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई है. वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ के बाद रॉकेट से हमला बोल दिया था. जिसमें एक म्यूजिक फेस्टिवल को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 1400 लोगों की मौत हो गई थी. हमास ने यहां पर सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिन्हें अपने साथ गाजा पट्टी लेकर चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital