Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुरु नानक जयंती समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल, पूजा-अर्चना के बाद सभा को करेंगे संबोधित 

गुरु नानक जयंती कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे शामिल

पहले सिख  गुरु नानक जयंती की 553वीं जयंती समारोह के अवसर पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को शिरकत करेंगें. पीएम मोदी दिल्ली के लोधी एस्टेट में करीब 8 बजे पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे.

देश में गुरु नानक की  553वीं जयंती मनाई जा रही है. आज शाम राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी श्री गुरु नानक देव जी की पूजा करेंगे. यह कार्यक्रम  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित किया जा रहा है. गुरु नानक देव  जी की पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे. 

पीएम मोदी अक्सर सिख गुरुओं से संबधित कार्यक्रमों में शामिल होते रहते हैं. वो अक्सर गुरुद्वारों में मत्था टेकने भी जाते हैं. पीएम मोदी पिछले साल भी गुरु नानक जयंती के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए थे.

उन्होंने तब अपने संबोधन में गुरु नानक के जीवन से जुड़े उपदेशों और विचारों को मंच से साझा किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि गुरु नानक के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है. हमें उनके विचारों और उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अमल करना चाहिए.

बता दें. गुरु नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में मौजूद हैं. इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है. प्रकाश पर्व के दिन सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया जाता है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital