Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: दिवाली से पहले महिलाओं को CM योगी ने दी बड़ी सौगात, बढ़ेगी पेंशन की धनराशि, दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री ने की ये अपील

Auraiya: सीएम ने प्रदेश की जनता से अपील की कि, दीपोत्सव का कार्यक्रम तब तक चलना चाहिए, जब तक भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान न हो जाएं.

फोटो ट्विटर

UP News: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बड़ा उपहार देने जा रहे हैं. शनिवार को औरैया (Auraiya) पहुंचे सीएम ने जनता को सम्बोधित करते हुए निराश्रित महिला पेंशन की राशि में इजाफा करने की बड़ी घोषणा की. बता दें कि वर्तमान में महिलाओं को पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये प्रति माह दी जा रही है. तो वहीं मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अब ये धनराशि बढ़कर मिलेगी. हालांकि सीएम ने खुद महिलाओं को इस बात के लिए भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में पेंशन की एक हजार की रकम बढ़ा दी जाएगी. इसके बाद से इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं में उत्साह का माहौल है.

औरैया के तिरंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनपद को 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना विकास की योजनाओं का मूल्य अधूरा है. इसके बाद ही पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए पेंशन बढ़ाए जाने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि “जातिवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले आमजन को विकास कार्यों से वंचित रखते थे. हमने जाति-परिवार, क्षेत्र और भाषा के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का पाप नहीं किया.”

ये भी पढ़ें- UP: जालौन में शख्स ने डीजल छिड़ककर लड़की को जलाया, पुलिस बोली- दोनों परिवारों में है पुराना विवाद, आरोपी गिरफ्तार

2017 से पहले त्योहारों पर मंडराते थे आशंका के बादल

इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि “विजयादशमी के दौरान शांतिपूर्वक सभी कार्यक्रम हुए, लेकिन 2017 से पहले पर्व-त्योहारों पर आशंका के बादल मंडराते थे. इसी के साथ दीपावली को इस बार खास बताते हुए सीएम ने कहा कि इस साल की दीपावली काफी शुभ होगी. दीपावली के दिन हर घर, देवस्थल पर दीपोत्सव से जुड़ेंगे. सीएम ने प्रदेश की जनता से अपील की कि दीपोत्सव का कार्यक्रम तब तक चलना चाहिए, जब तक भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान न हो जाएं.

नए सत्र से बेटियों को भी तोहफा

महिलाओं और बेटियों को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को लाभ मिल रहा है. बेटियों के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई तक सरकार 15 हजार रुपए दे रही है. इस मौके पर सीएम ने एक और उपहार देते हुआ कहा कि अब नए सत्र से धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला किया गया है. इस मौके पर सीएम ने परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए कहा कि “बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग, किताब, स्वेटर देने की व्यवस्था तय कर दी गई है. दाखिला होने पर 1,200 रुपये परिवार के अकाउंट में चले जाते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital