Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ballia Accident: सवारियों से भरी टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, फिलहाल मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटी है तो वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की भी पुलिस तलाश कर रही है.

घायलों का जारी है इलाज (फोटो सोशल मीडिया)

Ballia Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला बलिया से सामने आया है, यहां रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने के बाद चार की मौत हो गई है. एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरी टेंपो में इतनी तेज टक्कर मारी की टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. तो दूसरी ओर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव से सामने आई है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि घटना के समय चिलकहर गांव के पास एक टेंपो खड़ा था. उस वक्त इस टेंपो में बारह लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तभी एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को इतनी तेज टक्कर मारी की टेंपो पलट गया और चीख पुकार मच गई. आस-पास के लोगों ने सवारियों को बचाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज जारी है तो वहीं इस घटना में चार की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार सभी लोग मऊ जिले के रहने वाले थे और रसोइये का काम करने के लिए गांव के एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे और अपना काम पूरा करने के बाद वापस घर लौट रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटी है तो वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: बीटेक छात्रा को मोबाइल के लिए ऑटो से गिराकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

गम्भीर रूप से घायलों को वाराणसी किया गया रेफर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में चार लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. इस पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1718497607922942246

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital