Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या: रामलला के पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यो में विवाद, आचार्य सत्येंद्र दास का ये बड़ा आरोप

प्रसाद न मिलने से भक्त और पुजारी नाराज

रामलला के पुजारियों के प्रसाद बांटने पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने रोक लगा दी. इस वजह से भक्तों को दर्शन के बाद प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. इसके चलते रामलला के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास नाराज हो गए हैं. उन्होंने कहा, “ट्रस्ट के मालिक कई लोग हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है. इससे सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है”.

उन्होंने कहा, “गोपाल नाम के कार्यकर्ता ने रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी को 2 दिन पहले प्रसाद बांटने पर रोक लगा दी है. इसके बाद अब उनके लोग रामलला के 200 मीटर दूर प्रसाद बांट रहे हैं. जबकि भक्त दर्शन के बाद रामलला के सामने ही प्रसाद पाते रहे हैं, जिससे अब वे परेशान हो रहे हैं. सभी भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं. इसे तत्काल रोका जाना चाहिए”.

ट्रस्ट से नाखुश पुजारी सत्येंद्र दास

आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के पुजारी पिछले 30 साल से रामलला के मुख्य पुजारी हैं. वे राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था से  पूरी तरह नाखुश हैं. मगर, उनका कहना है कि ट्रस्ट ने सहयोगी के रूप में गोपाल समेत कुछ लोगों को रखा है, जो आए दिन नए नियम बनाकर अव्यवस्था फैला रहे हैं. इसे रोका जाना चाहिए.

भक्तों की दशा को देखकर मन दुखी – पुजारी

रामलला के  पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गोपाल ने रामलला के पुजारियों को प्रसाद बांटने पर कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले 6 नवंबर को ही रोक लगा दी थी.  उन्होंने कहा कि जब परिक्रमा की भीड़ थी, तब ऐसा नहीं किया गया. अब ऐसा करने से रामलला के भक्तों को प्रसाद नहीं मिल पा रहा है. भक्तों की इस दशा को देखकर मन बहुत दुखी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital