Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: “सनातन धोखे-झूठ और फरेब पर आधारित है”, स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर की विवादित टिप्पणी

UP News: इसलिए मैं कहता हूं मां के पेट से पैदा होना यही धर्म है यही सनातन है. ढोंग-ढकोसला पाखंड सनातन नहीं हो सकता. स्वार्थ में बनाई गई रीति-नीति सनातन नहीं हो सकता है.

Swami Prasad Maurya

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या

UP Politics: सनातन धर्म, हिंदू और ब्राह्मणों पर लगातार विवादित टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का एक ताजा बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वह किसी कार्यक्रम में एक बार फिर से सनातन धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं और इसी के साथ भाजपा पर भी निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है और उनका सनातन ढोंग-ढकोसला है. उनके इस बयान के बाद ही माना जा रहा है कि यूपी में इस पर हंगामा खड़ा होना तय है.

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार रामचरितमानस से लेकर ब्राह्मणों और संतों पर भी विवादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिसका लगातार साधु-संतों की ओर से विरोध किया जा रहा है, बावजूद इसके सपा नेता के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है. उन्होंने एक बार फिर से सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि “मुंह से ब्राह्मण, भुजाओं से क्षत्रिय, उदर से वैश्य तथा पैरों से शुद्र का जन्म धोखा है. मां के पेट से जन्म लेना ही धर्म है, हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है.” जनता को सम्बोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य आगे बोले, “हमारा क्या है जो माँ के गर्भ से पैदा हुआ वही सनातन है. हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है और उनका ढोंग ढकोसले पर.” सपा नेता आगे बोले, “हम वैज्ञानिक आधारित सनातन पद्धति की बात करते हैं लेकिन उनको विज्ञान से कोई मतलब नहीं है. हम सनातन को मानते हैं लेकिन उसकी ढोंग ढकोसले पद्धति को नहीं.”

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के वोट बैंक में अखिलेश ने लगाई सेंध! PDA के A का बताया नया मतलब, BJP की उड़ी नींद

बच्चा जहां भी हो मां के पेट से पैदा होता है

सपा नेता ने सनातन धर्म पर निशाना साधते हुए कहा कि “हम तो देखते हैं भारत में हो, चीन में हो, लंका में हो किसी भी देश में हो बच्चा जहां भी पैदा होता है अपने मां के पेट से पैदा होता है. मां के पेट से बच्चा पैदा होता है ये तो सनातन है लेकिन कभी किसी के मुंह से बच्चा पैदा होते देखा है क्या किसी ने.” उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि “क्या किसी बच्चे को किसी के हाथ से पैदा होते देखा है क्या, किसी बच्चे को जंघे से पैदा होते देखा है क्या. मुंह से बच्चा आज तक दुनिया में कहीं पैदा होते देखा है क्या. तो हम कैसे माने के मुंह से ब्राह्मण पैदा हो गया, कैसे मान लें कि पैर से शूद्र पैदा हो गया.”

धर्म यही है

सपा नेता ने अपने भाषण को जारी रखते हुए आगे कहा कि “इसलिए मैं कहता हूं मां के पेट से पैदा होना यही धर्म है यही सनातन है. ढोंग-ढकोसला पाखंड सनातन नहीं हो सकता. स्वार्थ में बनाई गई रीति-नीति सनातन नहीं हो सकता है. हमारा सनातन विज्ञान पर आधारित है और आपका सनातन धोखे-झूठ और फरेब पर आधारित है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital