Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजस्थान में ACB के हत्थे चढ़े ED के 2 अधिकारी, मामला खत्म करने के लिए ली 15 लाख की रिश्वत

राजस्थान एसीबी ने कहा कि ईडी के दो अधिकारियों को पैसे लेते हुए पकड़ा गया है. ईडी के दोनों अधिकारियों ने चिटफंड मामले में गिरफ्तारी नहीं करने के लिए 17 लाख रुपये की मांग की थी.

ED के दोनों अधिकारी

ED के दोनों अधिकारी

Rajasthan News: राजस्थान में ED के दो अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन्हें नीमराणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा. दोनों अधिकारियों ने चिटफंड मामले में केस दर्ज करने से रोकने के लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये मांगे. राजस्थान एसीबी ने कहा कि ईडी के दो अधिकारियों को पैसे लेते हुए पकड़ा गया है. ईडी के दोनों अधिकारियों ने चिटफंड मामले में गिरफ्तारी नहीं करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी. इस सिलसिले में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर अभी भी तलाश जारी है.

अशोक गहलोत के बेटे से भी ईडी ने की थी पूछताछ

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव से नौ घंटे तक पूछताछ की थी. 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले ईडी की कार्रवाई को गहलोत सरकार ने राजनीति से प्रेरित बताया था.

यह भी पढ़ें: “एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी

नवल और बाबूलाल मीना पर 15 लाख घूस लेने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, नवल किशोर मीना और बाबूलाल मीना ने कथित तौर पर मणिपुर के एक चिटफंड मामले में रिश्वत ली. राजस्थान एसीबी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ईडी अधिकारी मामले को खारिज करने, गिरफ्तारी नहीं करने और संपत्ति जब्त करने के बदले में रिश्वत ले रहे थे.

बता दें कि ईडी की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी की शराब नीति मामले में ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद सहित विपक्षी दलों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार 2024 में राष्ट्रीय चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital