Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs SA: वर्ल्ड कप में भारत की 8वीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा, रविंद्र जडेजा का ‘पंजा’

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है.

Team India

जात को बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी (सोर्स-X)

IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय स्पिनर्स ने सात विकेट झटके. वहीं तेज गेंदबाजों को दो सफलता मिली. विराट कोहली ने इस मैच में वनडे में अपना 49वां शतक जड़ा. श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें आज अपना आठवां मैच खेलने के लिए उतरी थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital