Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election 2023: मिजोरम में शाम 5 बजे तक 75 फीसदी से ज्यादा मतदान, छत्तीसगढ़ में करीब 71 प्रतिशत वोटिंग

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आज (7 नवंबर) से शुरुआत हो चुकी है. सुबह 7 बजे से पहले चरण में मिजोरम और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी है.

छत्तीसगढ़- मिजोरम में वोटिंग जारी

छत्तीसगढ़- मिजोरम में वोटिंग जारी

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आज (7 नवंबर) से शुरुआत हो चुकी है. सुबह 7 बजे से पहले चरण में मिजोरम और छत्तीसगढ़ में मतदान हुआ. मिजोरम की 40 विधानसभा के अलावा छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई है. मतदान के लिए राज्य में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी. मिजोरम में शाम 5 बजे तक वोटिंग का आंकड़ा 75 फीसदी के पार पहुंच गया था. वहीं छत्तीसगढ़ में इस वक्त तक करीब 71 प्रतिशत वोटिंग हुई है. मतदान के अंतिम आंकड़ों का अभी इंतजार है.

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित सीटों को लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की थीं. यहां पर बस्तर संभाग में कुल 20 सीटें हैं. जहां पर 12 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो 3 बजे तक चली. इसके अलावा बाकी सीटों पर 8 बजे से शुरू होकर मतदान शाम 5 बजे तक चला.

 




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital