Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“कांग्रेस जब सूरज-चांद लाने का वादा करे..समझ जाइये गड़बड़..”, पीएम मोदी ने बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होता था और दिल्ली में ही खत्म हो जाता था. योजनाएं घोषित होती थी तो दिल्ली में, विदेश के नेता आते थे तो दिल्ली में बड़े कार्यक्रम दिल्ली में होते थे.”

पीएम मोदी

पीएम मोदी

MP Election: छतरपुर मध्य प्रदेश में गुरुवार को पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, “जब कांग्रेस सूरज और चांद लाने का वादा करे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है.  जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है.  देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है.

कांग्रेस के नेता झुग्गियों में फोटो खिंचा कर वापस लौट आते थे: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचा कर वापस लौट आते थे. आज मोदी उन झुग्गियों में रहने वाले मेरे गरीब भाई-बहनों को पक्के घर बनाकर दे रहा है.  जिन गरीब और कुपोषित बच्चों के साथ ये कांग्रेसी सज-धज कर फोटो खिंचवाते थे, आज उन बच्चों के पोषण की चिंता, गरीब मां का ये बेटा मोदी कर रहा है.

उन्होंने कहा कि जैसे रिवर्स गियर में चलने वाली गाड़ी हमें पीछे ले जाती है, वैसे ही कांग्रेस भी रिवर्स गियर की एक्सपर्ट है.  कांग्रेस सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट है. कांग्रेस की हर योजना, हर पॉलिसी देश को पीछे ले जाने वाली होती है. कांग्रेस के लिए देश नहीं बल्कि उसका अपना स्वार्थ सर्वोपरि रहता है.

यह भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting: दीवाली से पहले अयोध्या में आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, रामलला के दर्शन के बाद लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

“कांग्रेस के लिए दिल्ली ही देश”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होता था और दिल्ली में ही खत्म हो जाता था. योजनाएं घोषित होती थी तो दिल्ली में, विदेश के नेता आते थे तो दिल्ली में बड़े कार्यक्रम दिल्ली में होते थे. ये कांग्रेस के नेता अपने विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाने के लिए ले जाते थे. गरीबों का मजाक उड़ाना उनका काम हो गया था.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” कांग्रेस ने न इस मिट्टी की ताकत समझी न ही देश की शान बढ़ाने का काम किया. गुलामी की मानसिकता से भरी हुई कांग्रेस को न कभी देश का विकास समझ आया न ही देश की विरासत से उन्हें कोई लेना देना रहा.” उन्होंने कहा कि आपका उत्साह और उमंग साफ-साफ दिखा रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital