Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya: हर प्रांत के रंग से जगमग हुई राम नगरी, झांकियों में उतरा राम युग, रामलला के भक्तों का उमड़ा सैलाब

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये है कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद हैं.

दीपोत्सव पर सजी अयोध्या

Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या में जहां एक ओर राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है. वहीं इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या यानी शनिवार 11 नवम्बर को आयोजित हो रहे दीपोत्सव की चर्चा है. रिकार्ड बनाने के लिए जहां एक ओर अयोध्या के 51 घाट सज-धज कर तैयार हो गए हैं. वहीं 24 लाख दीयों की तैयारी में युवा पूरी तरह से डूबे दिखाई दे रहे हैं. दूसरी ओर 24 प्रदेशों की रामलीला ने लोगों का मन मोह लिया है. लोग प्रभु राम की नगरी की अद्भुत छटा देखकर सिर्फ राम में ही खोए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि सुबह से ही दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के घाटों पर तैयारी शुरू हो गई थी और शाम तक घाट सज-धज कर तैयार हो गए हैं. शाम होते ही पूरी अयोध्या रोशनी से नहाई लग रही है. बस 24.60 लाख दीये जगमग होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है. दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा. इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: CM योगी ने ‘भगवान राम’ का तिलक लगाकर किया स्वागत, देखें Video

बता दें कि भाषण के बीच सीएम योगी ने लोगों से नारा भी लगवाया. उन्होंने कहा कि सत्य सनातन धर्म की, जय हो. सीएम ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है. सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद भी दिया है और लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि, जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था. आप सभी का उत्साव देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था. जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था. तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो.

बता दें कि इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये है कि, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद हैं और भारत की संस्कृति को पास से निहार रहे हैं. वहीं ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिला रहा है. इस वक्त अयोध्या की नगरी में श्रीरामचरितमानस की गूंज रही चौपाइयां लोगों को राम मय बना रही हैं. तो वहीं सुंदर झांकियां लोगों को राम युग के दर्शन करा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital