Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fire In Mathura: मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

Fire In Mathura: देशभर में दिवाली की धूम है. इस देश के कई जगहों से आग लगने की खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में आग लगने की घटना सामने आई है.

AAG

आग (सोर्स-सोशल मीडिया)

Fire In Mathura: देशभर में दिवाली की धूम है. इस देश के कई जगहों से आग लगने की खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में आग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार एक पटाखा बाजार में अगलगी की घटना हुई है. जिसमें करीब डेढ़ दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई. इस घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की भी खबर है. अगलगी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है. पूरा मामला मथुरा के थाना राया इलाके की है.

इधर, गाजियाबाद से भी अगलगी की घटना सामने आई है. थाना नंदग्राम के दुर्गा मंदिर के पास ही एक कबाड़ और लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिवाली पर प्रदूषण में आई कमी, लेकिन AQI अभी भी 200 के पार

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital