Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सीएम योगी ने अयोध्या को लेकर की बड़ी घोषणा, लक्ष्मण पथ का होगा निर्माण

22 जनवरी को रामलला अपने भवन में विराजमान भी हो जाएंगे. इन सबके बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: जहां एक ओर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्राण-प्रतिष्ठा व मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. इसी बीच अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लोगों के लिए एक और बड़ा एलान कर दिया है औऱ अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से लक्ष्मण पथ के निर्माण को लेकर घोषणा कर दी है. इसके बाद से साधु-संतों व अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को सबसे सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक-एक कदम आगे बढ़ रही है. अयोध्या को एक नई पहचान दिलाने के लिए यहां पर लगातार विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं तो वहीं धार्मिक नगरी को उसके असली स्वरूप के अनरूप सजाया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 22 जनवरी को रामलला अपने भवन में विराजमान भी हो जाएंगे. इन सब के बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि राम भक्तों को अयोध्या पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. श्रीराम की नगरी में अलग अलग पथों के जरिए फोर लेन कनेक्टिवी प्रदान की जा रही है. तो वहीं सीएम की घोषणा के बाद अब एक नया नाम लक्ष्मण भी जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: बैंक खाते में एक बार रुपए आए और फिर आते ही गए…असलम दो दिन में बना 4.78 करोड़ का मालिक

योगी सरकार है पूरी तरह से तैयार

बता दें कि अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जो कि नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किमी लंबा मार्ग है. इसके बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्मपथ के बाद अब लक्ष्मण पथ का निर्माण भी योगी सरकार कराने के लिए पूरी तरह से दिखाई दे रही है. मालूम हो कि लक्ष्मण जी भगवान श्रीराम के छोटे भाई और शेषावतार हैं. उनके नाम पर बनने वाले इस नये वैकल्पिक मार्ग निर्माण की भी पूरी कार्य योजना यूपी सरकार द्वारा तैयार कर ली गई है. इस सम्बंध में डीएम नीतीश कुमार के अनुसार लक्ष्मण पथ गुप्तारघाट से राजघाट तक बनाया जाएगा जो कि फोरलेन होगा.

शासन से स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

लक्ष्मण पथ के निर्माण के लिए नामित अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने मीडिया को जानकारी दी कि, करीब 12 किलोमीटर लंबा यह पथ होगा और यह उदया हरिश्चंद्र घाट तटबंध के समानांतर प्रस्तावित है. उन्होंने आगे बताया कि, तटबंध की चौड़ाई पहले छह मीटर थी जिसे एक मीटर बढ़ाकर सात मीटर कर दिया गया है. तो वहीं लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गयी है. एसपी भारती ने आगे बताया कि, लगभग दो सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस वैकल्पिक मार्ग का आगणन शासन को प्रेषित कर दिया गया है और स्वीकृति को लेकर इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही शासन से इसकी स्वीकृति मिलेगी वैसे की इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital