Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs NZ: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से होगी भिडंत, जानें आंकड़े

World Cup 2023 1st Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से मैच शुरु होगा.

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड (सोर्स-X)

World Cup 2023 1st Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से मैच शुरु होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम का सरफ समाप्त हो जाएगा. भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड टीम को लीग मुकाबले में चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच मैच काफी दिलचस्प होने वाला है.

2019 में न्यूजीलैंड ने भारत को दी थी शिकस्त

वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. ऐसे में कल के मुकाबले में भारतीय टीम के पास पिछली हार का हिसाब चुकता करने का मौका होगा. भारत की धरती पर दोनों टीमें वर्ल्ड कप में तीन बार आमने-सामने हो चुकी है और तीनों ही दफा भारतीय टीम का पलरा भारी रहा है. ऐसे में कल होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथ (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

ये भी पढ़ें- World Cup Semi Final IND vs NZ: पूरे दिन सोचकर भी क्या होगा? न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले हिटमैन का आया रिएक्शन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital