Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘DHOOM’ डायरेक्टर Sanjay Gadhvi का 57 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sanjay Gadhvi Passed Away: धूम फेम फिल्म निर्माता संजय गढ़वी का रविवार को उनके मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया.

Sanjay Gadhvi Passed Away: धूम फेम फिल्म निर्माता संजय गढ़वी का रविवार को उनके मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया. उनकी बेटी संजीना गढ़वी ने यह खबर साझा की. उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

इस फिल्म से संजय को मिला था फेम

संजय के काम पर नजर डालें तो उन्होंने 2000 में फिल्म ‘तेरे लिए’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. फिल्म नोटिस में नहीं आई थी. पहले इस फिल्म का नाम ‘तू ही बता’ था, जिसमें अर्जुन रामपाल और रवीना टंडन लीड रोल थे. हालांकि, कम बजट के कारण फिल्म रुक गई थी. संजय को पहली बार फेम 2004 में मिला था. उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम डायरेक्ट की थी. फिल्म धूम में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन जैसे स्टार्स नजर आए थे. मूवी सुपरहिट रही थी.

संजय ने धूम 2, ‘मेरे यार की शादी है’ और इमरान खान स्टारर फिल्म ‘किडनैप’ को भी डायरेक्ट किया है. इसके अलावा 2012 में उन्होंने ‘अजब गजब लव’ डायरेक्ट की थी. फिल्म’ऑपरेशन परिंदे’ को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital