Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय से बोली महिला- मोदी से पहले नहीं पता था क्या होती है सरकार?

उपेन्द्र राय बताते हैं कि उस बरिन की बात सुनकर मैं समझ गया कि पीएम मोदी ने जो लोगों के पेट की आग है, उनकी जो भूख है उसे पहचान लिया है.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और पीएम मोदी

PM Narendra Modi: दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के दिग्गज पत्रकारों से मुलाकात की थी और दीवाली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ  उपेन्द्र राय ने भी शिरकत की थी. अपने स्पेशल टीवी शो के दौरान उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी और पत्रकारों की बातचीत का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने एक महिला से मोदी सरकार को लेकर हुई बातचीत के बारे में बताया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने बताया कि वह पिछले साल गांव गए थे. उन्होंने बताया कि हमारे गांव में जो बारिन हैं वो हमारे घर आती हैं. या कभी-कभी मैं उनसे मिलने के लिए चला जाता हूं. उनसे मैंने ऐसी ही पूछा कि क्या हाल है, सरकार के बारे में आपको क्या लगता है? मोदी सरकार के बारे में आप क्या सोचती हैं? उन्होंने कहा, ‘ऐ बाबू, सरकार क्या होता है ये हमें मोदी से पहले नहीं पता था. इससे पहले हम नहीं जानते थे कि सरकार वरकार क्या होती है.’

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी ने कहा, “मैंने उनसे पूछा कि सरकार ने ऐसा क्या कर दिया? उन्होंने बताया कि मोदी जी ने उनको इतना तेल, अनाज, चावल सब दे दिया है कि जितना घर के सदस्यों को मिलता है उसमें से भी कुछ हिस्सा बचाकर हम बाजार में बेच देते हैं. हमें खाने-पीने से ज्यादा मिलता है, इससे हमारी आमदनी भी बढ़ती है. इसके अलावा जो त्योहारों पर हमारे यहां तेल, चावल अनाज की कमी रहती हैं, वो पूरी हो गई है. इसके बाद से हमारे घर में सही गुजारा हो रहा है.”

उपेन्द्र राय बताते हैं कि उस बरिन की बात सुनकर मैं समझ गया कि पीएम मोदी ने जो लोगों के पेट की आग है, उनकी जो भूख है उसे पहचान लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

Chhath Puja 2026