Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aligarh: हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू, अलीगढ़ में चिकन पैकेट सीज कर भेजे गए लैब

UP Halal Certificate Ban: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर निर्भर करती है. प्रथम दृष्ट्या यह फेक प्रिंटिंग की श्रेणी में आता है और मानक अध्ययन की धारा 52 के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध है.

फोटो-सोशल मीडिया

Aligarh: हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लगातार कार्रवाई जारी है. जहां एक ओर योगी सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है तो वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लखनऊ के साथ ही अलीगढ़ में भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. अलीगढ़ में हलाल सामग्री पर सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और ड्रग्स विभाग मिलकर अभियान चला रहे हैं. इसके तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को अलीगढ़ में कई जगह पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है. इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादउल्लाह ने बताया कि हलाल लिखे 13 चिकन पैकेट को सीज करके प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि यूपी सरकार ने ऐसे खाद्य पदार्थ जिन पर हलाल होने का उल्लेख किया गया है पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और इनके वितरण और भंडारण को प्रतिबंधित कर दिया है. इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद अलीगढ़ में छापामारी की जा रही है और जांच के लिए सैंपल भरे जा रहे हैं.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादउल्लाह ने जानकारी दी कि सोमवार को हुई छापामारी में 13 पैकेट कुल पाए गए हैं, जिन पर हलाल होने का उल्लेख मिला है. सभी पैकेटों को सीज करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर निर्भर करती है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह फेक प्रिंटिंग की श्रेणी में आता है और मानक अध्ययन की धारा 52 के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध है.

ये भी पढ़ें- Halal Product: हलाल सर्टिफिकेशन मामले में दर्ज FIR पर पुलिस देगी नोटिस, पूछेगी ये सवाल, सपा नेता बोले- ऐसी संस्थाओं को मिले भारत रत्न

भाजपा नेता ने दर्ज कराई है रिपोर्ट

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. तो वहीं लखनऊ के हजरतगंज थाने में इसको लेकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है. लखनऊ के बीजेपी युवा मोर्चा के नेता शैलेंद्र कुमार शर्मा ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, कुछ कंपनियां एक खास समुदाय में अपने प्रोडक्स की बिक्री बढ़ाने के लिए हलाल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं. इसी के साथ भाजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital