Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

टीम इंडिया से ड्रेसिंग रूम में PM Modi की मुलाकात, Youtube पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है ये VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो में पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में घर के बच्चों की तरह खिलाड़ियों से बात करते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने एक-एक खिलाड़ी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को दिलासा दिया.

PM Modi With Indian Team

पीएम मोदी से मुलाकात करते भारतीय खिलाड़ी (सोर्स- रविंद्र जडेजा X)

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आखों में आंसू थे. रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज समेत टीम के सभी खिलाड़ी अपनी भावुकता छुपा नहीं पाए. मुकाबले के बाद पीएम मोदी ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की. इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पीएम सभी खिलाड़ियों को दिलासा देते नजर आए. वहीं पीएम के खिलाड़ियों से मुलाकात को लेकर राजनीति भी हुई. टीम इंडिया की हार के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था.

इस बीच पीएम मोदी के ‘मेन इन ब्लू’ से मुलाकात का वीडियो Youtube पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को अब तक 4.8 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 15 हजार कमेंट भी किए गए हैं.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया दिल्ली आने का न्योता

ट्रेंडिंग वीडियो में पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में घर के बच्चों की तरह खिलाड़ियों से बात करते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने एक-एक खिलाड़ी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को दिलासा दिया. जाते समय पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को दिल्ली आने का न्योता भी दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं. वह सबसे पहले रोहित और विराट कोहली से मिलते हैं. उन्हें रोहित से कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप लोग 10 मैच जीतकर यहां तक आए हैं. ये तो मैच में होता रहता है. मुस्कुराइये भाई देश आप लोगों को देख रहा है. वह रोहित और विराट के कंधे को थपथपा भी रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital