Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Exit Poll के नतीजे? यहां जानें सबकुछ

बीजेपी शासित एक राज्य में अगले कुछ महीने में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा चल पड़ी है. कहते हैं कि वहां मौजूदा मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी की तलाश भी शुरू हो गई है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद और आम चुनाव से पहले यह बदलाव हो सकता है.

Exit Poll

Exit Poll

Exit Poll: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,मिजोरम और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. लेकिन वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. तब तक राज्य के कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़े मुकाबले की बात कही गई है. अब जबकि वोट पड़ चुके हैं, कांग्रेस और बीजेपी एक्जिट पोल का नंबर पता लगाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. दोनों दलों के नेता अपने-अपने सोर्स को टटोल रहे हैं कि उन्हें एक्जिट पोल का नंबर पता लग जाए.

30 नवंबर को आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम. इन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे. नतीजों के पहले 30 नवंबर को एग्जिट पोल भी आएंगे. सीएसडीएस, सी वोटर, टाइम्स नाऊ, टुडे चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया जैसे सर्वे एजेंसियां अपना एग्जिट पोल जारी कर सकता है. एग्जिट पोल के लिए वोटिंग के तुरंत बाद वोटर की राय जानी जाती है. इसके नतीजे चुनाव के रिजल्ट के करीब माने जाते हैं. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल और पोल्स ऑफ पोल्स जुड़े अपडेट भारत एक्सप्रेस पर हम विस्तार से बताएंगे. इससे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर एग्जिट पोल के नतीजे कब, कहां कैसे हम देख पाएंगे?

पांच राज्यों के चुनाव 30 नवंबर को तेलंगाना में मतदान के साथ समाप्त होने वाले हैं, एबीपी न्यूज-सीवोटर गुरुवार शाम 6.30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद आपके लिए एग्जिट पोल के नतीजे लाएगा. नतीजे इस बात का संकेतक होंगे कि आई.एन.डी.आई.ए. के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस के लिए भविष्य में क्या होने वाला है. ब्लॉक, 2024 के लोकसभा चुनाव में, जो कुछ ही महीने दूर है. इसे आप टीवी चैनल के साथ-साथ सी वोटर के तमाम वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ओपिननियन पोल में क्या था? 

इससे पहले पांच राज्यों के लिए एबीपी-सीवोटर जनमत सर्वे में सत्तारूढ़ और उसके चुनौती देने वालों के बीच करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की गई है. तेलंगाना में, एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल ने बीआरएस और कांग्रेस के लिए फोटो फिनिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी केवल मामूली बढ़त पर है. मिजोरम में, जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट, सत्ता विरोधी लहर से जूझने के बावजूद, सत्ता में लौटने और 40 सीटों वाली विधानसभा में 17 से 21 सीटें जीतने की संभावना है. एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, जेडपीएम एमएनएफ को कड़ी टक्कर दे सकती है और 10-14 सीटें जीत सकती है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की सत्ता में वापसी की संभावना है लेकिन बहुत कम अंतर से. मध्य प्रदेश में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई है. बता दें कि सीएसडीएस, सी वोटर, टाइम्स नाऊ, टुडे चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया जैसे सर्वे एजेंसियां भी 30 नवंबर शाम 6: बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी करेंगे. एग्जिट पोल के नतीजे आप सर्वे एजेंसी के वेबसाइट के साथ-साथ तमाम टीवी चैनलों पर देख पाएंगे. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क पर आप एक साथ सारे एग्जिट पोल के नतीजे देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi Bad Weather: दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर, 16 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा

बता दें कि बीजेपी शासित एक राज्य में अगले कुछ महीने में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा चल पड़ी है. कहते हैं कि वहां मौजूदा मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी की तलाश भी शुरू हो गई है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद और आम चुनाव से पहले यह बदलाव हो सकता है. वैसे पिछले कुछ समय में बीजेपी ने कई राज्यों में मुख्यमंत्री बदले हैं. इसके पीछे मूल कारण स्थानीय स्तर पर एंटी इनकम्बेंसी को काउंटर करना रहा है. लेकिन इस बार मामला कुछ और है. इस बार मुख्यमंत्री को हटाने की कोई मुहिम नहीं है. वह खुद अपनी इच्छा से पद छोड़ना चाहते हैं. वह निजी कारणों से यह कदम उठाना चाहते हैं. इतना ही नहीं, उनकी दिलचस्पी कोई और जिम्मेदारी लेने में भी नहीं है. पार्टी नेतृत्व की उलझन यह है कि उनके बाद किसे पद सौंपा जाए. इस सवाल को लेकर पिछले कुछ दिनों से मंथन हो रहा है. लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं हो पाया है. जानकारों के मुताबिक विकल्प उपलब्ध होते ही उन्हें पद छोड़ने की अनुमति दे दी जाएगी. दिलचस्प बात है कि इस सीएम से पीएम मोदी भी काफी खुश बताए जाते रहे हैं.


-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital