Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel-Hamas War: गाजा से हमास के खात्मे तक चलेगा युद्ध, इजरायल ने बनाया सॉलिड प्लान, IDF ने शुरू की बमबारी

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम खत्म होने के बाद दोबारा भीषण जंग शुरू हो गई है. इजरायल ने गाजा पर बमबारी की है.

Israel

हमास हमले में मारे गए इजरायली सैनिक

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम खत्म होने के बाद दोबारा भीषण जंग शुरू हो गई है. इजरायल ने गाजा पर बमबारी की है. जिसको लेकर हमास ने दावा किया है कि इस हमले में 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं. इजरायल की तरफ से जारी हमले के बीच गाजा पट्टी से हमास के लड़ाके भागने का प्लान बना रहे थे, हमास के इस प्लान को फेल करने के लिए इजरायल और अमेरिका ने फुलपूफ तैयारी की थी.

डिफेंस फोर्स के थिंक टैंक ने तैयार किया प्लान

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध खत्म होने के बाद गाजा को कैसे चलाया जाएगा और हमास जैसे संगठनों को दोबारा पनपने से रोकने के लिए योजना बनाई गई है. इस योजना को इजरायल डिफेंस फोर्स के थिंक टैंक ने तैयार किया है. इसमें हमास-मुक्त सुरक्षित क्षेत्र का निर्माण भी शामिल है. इस नए इलाके पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन वाले एक नए गाजा-आधारित प्राधिकरण द्वारा शासन चलाया जाएगा.

हमास का सफाया करेगा इजरायल

इजरायल का दावा है कि गाजा पट्टी से एक-एक हमास के लड़ाकों को खत्म करने तक हमले किए जाएंगे. इजरायल ने इसको लेकर पूरी प्लानिंग की है.. गाजा पट्टी से हमास के लड़ाकों के परिवार को भी बाहर किया जाएगा. इस प्रस्ताव की तुलना 1982 के समझौते से की जा रही है. जिसमें तत्कालीन मुक्ति संगठन के चीफ यासर अराफात और लगभग 11 हजार फिलिस्तीन लड़ाके बेरूत की दो महीने की घेराबंदी के बाद लेबनान छोड़कर ट्यूनिशिया भाग गए थे.

यह भी पढ़ें- ‘धरती के सुरक्षित भविष्‍य के लिए LeadIT सरकारों और उद्योग के बीच साझेदारी का सफल उदाहरण’, Dubai में PM मोदी ने दी स्‍पीच

हमास को गाजा छोड़ने का दिया जाएगा विकल्प

इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि हमास को गाजा छोड़ने का विकल्प दिया जाएगा. अगर उन्होंने इस विकल्प को ठुकरा दिया तो उन आतंकियों को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. अधिकारी ने कहा कि हमास को PLO जितना तर्कसंगत नहीं मानता. हमास एक जिहादी संगठन है. बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला बोल दिया था. जिसमें 1400 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके अलावा हमास आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital