Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: कानपुर में महिला पार्षद की ‘गांधीगिरी’, पानी की समस्या से परेशान होने पर अधिकारी की उतारी आरती, चढ़ाया फूल-माला

Kanpur: महिला पार्षद कहा कि, ट्यूबवेल की मोटर पिछले एक हफ्ते से खराब है. कई बार अधिकारी को सूचित किया गया, लेकिन काम नहीं हुआ. इसलिए आज गांधीगिरी के जरिए समस्या के समाधान की मांग की है.

वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला पार्षद ने अधिकारी के खिलाफ अपना विरोध कुछ इस अंदाज में प्रदर्शित किया है कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा खूब हो रही है और महिला पार्षद की ये गांधीगिरी लोगों को जमकर लुभा रही है. दरअसल पानी की समस्या से परेशान होकर महिला पार्षद सीधा अधिकारी के कार्यालय में पहुंच गईं और उनकी आरती उतार डाली और तो और फूल-माला भी चढ़ा दी. महिला पार्षद की ये हरकत देख कर अधिकारी सहित पूरा कार्यालय सकते में आ गया और फिर आनन-फानन में इसकी वजह पूछी गई.

दरअसल कानपुर के वार्ड 14 के अंतर्गत जूही कला में बीते कई दिनों से सरकारी ट्यूबवेल की मोटर खराब पड़ी है. इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया और ट्यूबवेल खराब बनी रही, जिससे लोगों को पानी की समस्या होने लगी. इस पर वार्ड की महिला पार्षद शालू कनौजिया ने विरोध करने का नया तरीका निकालते हुए फूल-माला और अगरबत्ती लेकर जलकल जोन 3 के कार्यालय पहुंच गईं. खबरों के मुताबिक, अधिशासी अभियंता आरके यादव के ऑफिस में जाकर महिला पार्षद ने उनके ऊपर पहले फूलमाला चढ़ाई और इसके बाद अगरबत्ती जलाकर उनकी आरती उतारने लगीं. जबकि इस दौरान अधिशाषी अभियंता किसी से फोन में बात करते हुए कुछ खाते हुई दिखे.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: हाथों से खुदाई करके 41 मजदूरों को बचाने वाले रैट माइनर्स को दिल्ली BJP ने दिया 25-25 हज़ार का पुरस्कार

हालांकि महिला पार्षद की ये हरकत देखकर वह सकते में आ गए और कार्यालय में ये नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. तो वहीं आरती उतारने के बाद महिला पार्षद ने अधिशासी अभियंता से ट्यूबवेल सही कराने की मांग की और अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी और बताया कि कई बार वह इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुकी हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी गई. पार्षद शालू कनौजिया ने आगे कहा कि एक हफ्ते से ट्यूबवेल की मोटर खराब पड़ी है. कई बार अधिकारी को सूचित किया गया, लेकिन काम नहीं हुआ. फिलहाल अधिशासी अभियंता आरके यादव ने महिला पार्षद की समस्या दूर कराने का भरोसा दिया है. तो वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पार्षद अधिकारी की आरती उतारते हुए दिखाई दे रही हैं और अधिकारी मोबाइल पर बात करते हुए व कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital