Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“समाज को जातियों में बांटने की खूब कोशिश हुई, लेकिन…”, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद PM Modi का कांग्रेस पर वार

पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है.”

पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi: तीन राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं. यही हाल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यालय का भी है. इस बीच पीएम मोदी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी पार्टी मुख्यालय में जुटे तमाम कार्यकर्ताओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया. बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी कांग्रेस के हाथों से छीन लिया है. कांग्रेस शासित दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है.

देश का युवा सिर्फ विकास चाहता है: पीएम मोदी

पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है. जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई है, चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो. इन तीनों राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सत्ता से बाहर हैं.” उन्होंने कहा, “मैं तेलंगाना की जनता और तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. मैं तेलंगाना के कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP के नए ‘बाहुबली’ कटिपल्ली, जिन्होंने मौजूदा CM केसीआर और ‘भावी सीएम’ दोनों को हराया?

पीएम मोदी बोले- आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया

पीएम मोदी ने कहा, “जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया. यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है. इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है. मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पन अतूलनीय है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital