Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP के ईमानदार MLA, पार्टी ने चुनाव के लिए दिए थे 20 लाख रुपये, अब वापस भेजा इतना पैसा

BJP MLA: बीजेपी के विधायक ने पार्टी के लिए अपनी ईमानदारी दिखाई है, जिसके चलते वो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए हैं.

BJP MLA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विराट बहुमत मिला है. इसको लेकर अब सवाल यह है कि आखिर राज्य का सीएम कौन होगा. इस बीच पार्टी के ही एक नए विधायक ने अपनी ईमानदारी दिखाई है जो कि पूरे राज्य में मिसाल बन गया है. उनकी इस ईमानदारी की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. नागदा खाचरौद से विधायक तेज बहादुर ने पार्टी को 7 लाख रुपये वापस भेजे हैं, जो कि पार्टी द्वारा ही उन्हें भेजे थे.

उज्जैन की नागदा खाचरोद सीट से विधायक बने तेज बहादुर सिंह ने खास मिसाल पेश की है. बीजेपी ने उन्हें चुनाव में खर्च करने के लिए 20 लाख रुपये भेजे थे, लेकिन विधायक ने अपने पूरे चुनाव प्रचार में करीब 13 लाख रुपये खर्च किए. कोई और नेता होता तो बाकी पैसा डकार जाता लेकिन तेज बहादुर सिंह ने ऐसा नहीं किया. 13 लाख रुपये के खर्च के बाद उन्होंने बचे हुए 7 लाख रुपये पार्टी के अकाउंट में भेज दिए, जिसके चलते उनकी खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-गांधी परिवार से नजदीकी, आजादी के समय दान किया 47 किलो सोना… कुछ ऐसी है साहू परिवार की कहानी

बेहतरीन तरीके से जीता था चुनाव

तेज बहादुर सिंह ने नागदा-खाचरौद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 15,927 मतों से हराया. संभवतः प्रदेश में यह पहला ही मामला है जब किसी नेता ने पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए दी गई रकम को वापस फंड में जमा कराया है. इस मामले को लेकर उज्जैन नागदा खाचरोद विधानसभा के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि पार्टी फंड से चुनाव लड़ने के लिए तेज बहादुर सिंह को 20 लाख रुपए मिले थे. चुनाव प्रचार और परिणाम आने तक उन्होंने मात्र 13 लाख रुपये खर्च किए. इसके बाद विधायक चौहान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पार्टी को शेष राशि 7 लाख रुपए भोपाल कार्यालय में वापस लौटा दी.

यह भी पढ़ें-Vishnu Dev Sai: संघ का साथ और आदिवासियों का रखा ख्याल, कौन हैं विष्णु देव साय? जिन्हें बीजेपी ने दी छत्तीसगढ़ की कमान

पहली बार बीजेपी ने जताया था भरोसा 

बता दें कि बीजेपी ने तेज बहादुर सिंह को पहली बार उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया था. इनको टिकट मिलने से बीजेपी के पूर्व दिलीप सिंह शेखावत नाराज हो गए. इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शेखावत को समझाया. इसके बाद सभी लोग यहां मिलकर चुनाव लड़े. इस चुनाव में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा. बता दें, यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी, लेकिन, इस बार जनता ने उसे नकार दिया. गौरतलब है कि विधायक चौहान बीजेपी के संगठन में पैठ रखते हैं. क्षेत्र में उनकी छवि ईमानदार नेता की ही है. जनता को इनकी साफगोई काफी पसंद है,

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital