Bharat Express DD Free Dish

अपने ही ड्रेस से शर्मा गईं Urfi Javed ! कोट ओढ़कर, हाथ में कॉफी का मग लिए हुईं स्पॉट

उर्फी जावेद

Urfi Javed : उर्फी जावेद, जिन्हें अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड ड्रेसेज और अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है, हाल ही में बेहद बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुईं. उर्फी ने इस लुक को इंस्टाग्राम पर तो पोस्ट नहीं किया है लेकिन लोगों  की नजरों से वो बच नहीं सकी हैं.

बता दें कि उर्फी को हाल ही में एक बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज में देखा गया लेकिन बोल्डनेस शायद इस बार खुद पर भी भारी पड़ गई. उर्फी शायद अपने ही लुक से शर्मा गई हैं क्योंकि उन्हें सिर झुकाकर, बदन ढकते हुए स्पॉट किया गया है.

पहनी ऐसी ड्रेस की खुद को आ गई शर्म!

उर्फी जावेद को हाल ही में, एक शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट किया गया. उर्फी ने लाइलैक रंग की एक ड्रेस पहनी हुई थी जो काफी ज्यादा बोल्ड है. इस ड्रेस में एक अजीबोगरीब जगह पर बड़ा सा छेद है और यह टाइट भी काफी है. उर्फी के आगे पीछे भी कई लोग हैं और इस फोटो को ETimes ने एक्स्क्लूसिवली लिया है.

 सिर झुकाकर ऐसे हुईं स्पॉट

उर्फी को अपनी ही ड्रेस और स्टाइल से शर्म आ गई है. दरअसल, उर्फी को जिस तरह स्पॉट किया गया है, वो अपने शरीर को एक बड़ी डेनिम जैकिट से कवर कर रही हैं और हाथ उन्होंने अपना सिर भी झुका रखा है. उर्फी के हाथ में कॉफी का एक मग भी है.

सोशल मीडिया की बात करें तो उर्फी का आखिरी पोस्ट कोई न्यूड य बोल्ड लुक नहीं बल्कि एक बेहद खूबसूरत लुक है जिसमें उन्हें देखकर फैन्स को अनारकली की याद आ गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read